मां बेल्हा देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर सब इंस्पेक्टर अनुपम त्रिपाठी ने संभाला कोहंडौर थाने का कार्यभार

प्रभारी निरीक्षक कोहंडौर अनुपम त्रिपाठी और सिविल लाइन चौकी प्रभारी अंकित त्रिपाठी ने माँ बेल्हा देवी धाम पहुंचकर लिया आशीर्वाद…
प्रतापगढ़। जनपद का कोहंडौर थाना बार्डर जिला सुल्तानपुर और अमेठी को जोड़ता है। इसलिए यह थाना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हाल ही में पुलिस अधीक्षक ने कानून ब्यवस्था को चुस्त व दुरुस्त बनाये रखने के उदेश्य से कई इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर का तवादला किया। उक्त तवादले में सिविल लाइन चौकी प्रभारी अनुपम त्रिपाठी को कोहंडौर थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।
आज कोहंडौर थाना पहुंचकर सब इंस्पेक्टर अनुपम त्रिपाठी ने प्रभारी निरीक्षक का कार्यभार संभाल लिया है। वे सिविल लाइन चौकी प्रभारी के पद से स्थानांतरित होकर कोहंडौर थाना आए हैं। कार्यभार ग्रहण करने से पहले उनके सम्मान में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।
नई तैनाती पर पहुंचने से पहले, प्रभारी निरीक्षक कोहंडौर अनुपम त्रिपाठी ने मां बेला देवी के दरबार में पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान सिविल लाइन चौकी प्रभारी अंकित त्रिपाठी भी उनके साथ मौजूद थे। अब अंकित त्रिपाठी को सिविल लाइन चौकी प्रभारी का चार्ज दिया गया है। वह चिलबिला चौकी प्रभारी से सिविल लाइन चौकी प्रभारी बनाये गए हैं।

कार्यभार संभालने के बाद, प्रभारी निरीक्षक अनुपम त्रिपाठी ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उनकी पहली जिम्मेदारी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और आमजन की समस्याओं का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित समाधान करना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि शासन और पुलिस विभाग के सभी दिशा-निर्देशों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन किया जाएगा।
अनुपम त्रिपाठी ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम पूरी सतर्कता के साथ क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने आम नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील भी की, ताकि सुरक्षित और अपराधमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। कानून-व्यवस्था प्राथमिकता बताई