प्रतापगढ़ के महुली वार्ड में जर्जर मकान बना काल, मलबे में दबकर एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

प्रतापगढ़ में भीषण हादसा, जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत…

उजड़ गया पूरा परिवार: बारिश में ढहा 100 साल पुराना मकान, चार ब्यस्क समेत दो मासूम बच्चों की मौत

प्रतापगढ़। नगरपालिका क्षेत्र के महुली वार्ड में गुरुवार तड़के हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे जिले को झकझोर दिया। लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार तड़के महुली वार्ड में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगभग 100 वर्ष पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। मलबे में दबने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में मृतक हुए लोगों ने सोचा भी न रहा होगा कि कल का सूरज नहीं देख सकेंगे

करीब सुबह 3 बजे एक सदी पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मलबे में दबने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक सदस्य सुरक्षित बच गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। महुली वार्ड में गुरुवार तड़के जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने राहत-बचाव अभियान चलाया।
 हादसे में घायल अमन श्रीवास्तव जिसके सामने उजड़ गई पूरा परिवार…

महुली वार्ड में मातम, प्रमोद-रीता सहित छह की गई जान, बेटा अमन अस्पताल में भर्ती

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। घंटों चले अभियान के बाद सभी को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। परिवार का अमन श्रीवास्तव इस हादसे में सुरक्षित बच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटों तक चले राहत एवं बचाव अभियान में मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन छह लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। घायल अमन को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

हादसे के बाद प्रशासन ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का कोरा आश्वासन भी दे दिया है

घटना के बाद पूरे महुली वार्ड में शोक की लहर दौड़ गई। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत कार्यों का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में लगातार बारिश के कारण जर्जर मकान के ढहने की बात सामने आ रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। अब प्रशासन से कौन पूंछे कि अब वह हर संभव सहायता देने का आश्वासन किसे दे रहा है ? परिवार में सिर्फ एक ब्यक्ति बचा है और वह भी गंभीर स्थिति में है, जिसका इलाज चल रहा है।

एसी के कारण एक कमरे में सो रहा था, पूरा परिवार

प्रदेश के कई जनपदों में मौसम विभाग ने भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया था। प्रतापगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना ब्यक्त की गई थी, फिर भी हादसे का शिकार हुआ परिवार इस चेतवानी को गंभीरता से नहीं लिया और गर्मी की वजह से उस कमरें में सभी लोग सो रहे थे, जिसमें AC लगी हुई थी। यदि परिवार के सदस्य अलग-अलग सोये होते तो इस हादसे में इतने लोगों की जान न जाती। 

नगरपालिका द्वारा जर्जर भवनों की निगरानी पर उठे गंभीर सवाल

हादसे के बाद जर्जर भवनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, हादसे में प्रमोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी रीता श्रीवास्तव, बेटे नितिन, माधुरी तथा दो मासूम बच्चों की जान चली गई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि लगभग 100 वर्ष पुराने जर्जर मकान में परिवार का रहना कैसे जारी रहा। क्या नगरपालिका की ओर से भवन को खाली कराने या ध्वस्त करने की कोई नोटिस जारी की गई थी ? यदि नोटिस दी गई थी तो उसका पालन क्यों नहीं कराया गया, और यदि नहीं दी गई थी तो इतने खतरनाक भवन की स्थिति पर प्रशासन की नजर क्यों नहीं पड़ी ? इन सभी बिंदुओं पर जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

तड़के तीन बजे हुआ हादसा, घंटों चला राहत-बचाव अभियान

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत से महुली वार्ड और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान प्रमोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी रीता श्रीवास्तव, पुत्र नितिन श्रीवास्तव, पुत्रवधू माधुरी श्रीवास्तव तथा दो मासूम बच्चों माधव और अद्विक के रूप में हुई है। परिवार के बड़े बेटे अमन श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सीओ सिटी सहित कोतवाली नगर पुलिस ने संभाला मोर्चा, राहत बचाव कार्य में जुटे रहे अफसर 

क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा ने बताया कि  दिनांक 06.08.2026 को भोर रात्रि में लगभग 02:00 बजे थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महुली में एक जर्जर मकान गिरने की घटना हुई, जिसमें 06 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 01 व्यक्ति सुरक्षित है। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सभी मृतकों के शवों को पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेज दिया गया है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मंदिर परिसर में दो सेवादारों की बेरहमी से हत्या, शव जलाए, पुलिस जांच में जुटी     |     पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा ढेर, कानपुर के पीड़ित परिवार ने कहा-मिला सच्चा तर्पण     |     प्रतापगढ़ नगरपालिका में सिविल जेई उपलब्ध है तो PWD के JE पर ADM वित्त/राजस्व मेहरबान क्यों…???     |     मन की बात के 138वें एपिसोड में पीएम मोदी, सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पर बोले: आज का भारत आतंक बर्दाश्त नहीं करता     |     SIR विवाद पर सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- भ्रम फैलाकर जनता को किया जा रहा गुमराह     |     70 रुपए किलो पहुंची प्याज,सरकार के बफर स्टॉक के बाद भी राहत नहीं     |     यात्रियों को लगा बड़ा झटका,बच्चों के सफर से लेकर एक्स्ट्रा बैगेज तक सब हुआ महंगा     |     सो रही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, फिर खुद थाने पहुंचा पति; अवैध शक में ले ली जान!     |     अब जनसाधारण एक्सप्रेस का मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर होगा ठहराव, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत     |     नजूल भूमि को हड़पने की इच्छा रखने वाले याचिकाकर्ता सुल्तान हसन को हाईकोर्ट से मिला 5 अक्टूबर तक स्थगनादेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000