अतीक अहमद के बेटे आबान समेत दो की हादसे में मौत, तीन घायल, जेल में बंद भाई अली से मिलने आ रहे थे झांसी

उत्तर प्रदेश के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे समेत दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। ये सभी कार से झांसी जेल में बंद अतीक के बड़े बेटे अली अहमद से मिलने के लिए आ रहे थे। हादसा तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने पर हुआ। अतीक अहमद के बेटे आबान समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल अली अहमद से मिलने आ रहे थे। झांसी के थाना पूंछ इलाके में हाईवे पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और हादसा हो गया। अली को प्रयागराज के नैनी जेल से 1 अक्तूबर 2025 को झांसी जेल शिफ्ट किया गया था। तभी से वह यही बंद है। कार में सवार प्रयागराज के फटवा निवासी 28 वर्षीय अहजम पुत्र मोहम्मद फारुख, 30 वर्षीय मोहम्मद जैद पुत्र जावेद अहमद, 24 वर्षीय उमर पुत्र अरसद, आबान अहमद पुत्र अतीक अहमद एवं सोनू खान झांसी आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में थाना पूंछ इलाके के खिल्ली गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में अतीक अहमद के बेटे आबान एवं सोनू खान की मौत हो गई है। अन्य तीन लोगों को नाजुक हाल में झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मंदिर परिसर में दो सेवादारों की बेरहमी से हत्या, शव जलाए, पुलिस जांच में जुटी     |     पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा ढेर, कानपुर के पीड़ित परिवार ने कहा-मिला सच्चा तर्पण     |     प्रतापगढ़ नगरपालिका में सिविल जेई उपलब्ध है तो PWD के JE पर ADM वित्त/राजस्व मेहरबान क्यों…???     |     मन की बात के 138वें एपिसोड में पीएम मोदी, सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पर बोले: आज का भारत आतंक बर्दाश्त नहीं करता     |     SIR विवाद पर सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- भ्रम फैलाकर जनता को किया जा रहा गुमराह     |     70 रुपए किलो पहुंची प्याज,सरकार के बफर स्टॉक के बाद भी राहत नहीं     |     यात्रियों को लगा बड़ा झटका,बच्चों के सफर से लेकर एक्स्ट्रा बैगेज तक सब हुआ महंगा     |     सो रही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, फिर खुद थाने पहुंचा पति; अवैध शक में ले ली जान!     |     अब जनसाधारण एक्सप्रेस का मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर होगा ठहराव, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत     |     नजूल भूमि को हड़पने की इच्छा रखने वाले याचिकाकर्ता सुल्तान हसन को हाईकोर्ट से मिला 5 अक्टूबर तक स्थगनादेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000