प्रतापगढ़ में भीषण हादसा के बाद एक ही परिवार से छः लोगों की मौत से चारो तरफ मचा कोहराम, एडीजी व आईजी प्रयागराज भी घटना स्थल पहुँच कर किया निरीक्षण

हादसे का निरीक्षण करते आईजी प्रयागराज व पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़…

प्रतापगढ़। कोतवाली नगर के चिलबिला चौकी क्षेत्र के महुली में जर्जर मकान गिरने से एक ही परिवार के 06 व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु, एडीजी प्रयागराज जोन व आईजी प्रयागराज रेंज द्वारा डीएम व एसपी प्रतापगढ़ के साथ घटनास्थल का किया गया निरीक्षण, राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा, संबंधित को दिये गये आवश्यक निर्देश हैं।

आज दिनांक- 06.08.2026 को रात्रि लगभग 02:00 बजे थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महुली में प्रमोद श्रीवास्तव पुत्र कामता प्रसाद का जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ कराया गया।

एडीजी प्रयागराज व जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी हादसे का निरीक्षण किया…

थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महुली में  इस दुःखद दुर्घटना में प्रमोद श्रीवास्तव (60 वर्ष), रीता श्रीवास्तव (55 वर्ष), नितिन श्रीवास्तव (25 वर्ष), माधुरी श्रीवास्तव (23 वर्ष), माधव श्रीवास्तव (01 वर्ष) एवं अद्विक उर्फ बाबू (10 माह) की मलबे में दबने से मृत्यु हो गई। जबकि अमन श्रीवास्तव पुत्र प्रमोद श्रीवास्तव (28 वर्ष) सुरक्षित बाहर निकल आए एवं सकुशल हैं।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण एवं पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज रेंज अजय कुमार मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर भी मौके पर उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा पीड़ित परिवार को शासन स्तर से अनुमन्य समस्त आर्थिक एवं अन्य आवश्यक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

एडीजी प्रयागराज ज्योति नारायण, डीएम प्रतापगढ़ व एसपी प्रतापगढ़ ने हादसे को समझने के लिए स्थल का किया निरीक्षण…

वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा राहत एवं बचाव कार्य, विधिक कार्यवाही एवं समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को संवेदनशीलता, तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ संपादित किए जाने के निर्देश दिए गए। दुर्घटना के उपरांत पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। सभी मृतकों के शवों को पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ स्थित शवगृह भेज दिया गया है।

प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना स्थल पर पुलिस बल पर्याप्त संख्या में मौजूद है। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है। प्रतापगढ़ पुलिस शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है तथा प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराए जाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ में भीषण हादसा के बाद एक ही परिवार से छः लोगों की मौत से चारो तरफ मचा कोहराम, एडीजी व आईजी प्रयागराज भी घटना स्थल पहुँच कर किया निरीक्षण     |     इंस्टाग्राम पर दोस्ती, मिला धोखा, मुंबई की युवती ने पूर्व विधायक के बेटे पर लगाया जहर पिलाने का आरोप     |     अतीक अहमद के बेटे आबान समेत दो की हादसे में मौत, तीन घायल, जेल में बंद भाई अली से मिलने आ रहे थे झांसी     |     प्रतापगढ़ के महुली वार्ड में जर्जर मकान बना काल, मलबे में दबकर एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत     |     भाजपा नेता पर कानपुर देहात के थाना अकबरपुर में दर्ज हुआ छः करोड़ रूपये शासकीय धनराशि के गबन, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात व जालसाजी का मुकदमा     |     बिहार में पीके का ‘राइट पीपल, राइट थिंकिंग का नारा सफल हुआ और बिहार की राजनीति में जनसुराज की हुई धमाकेदार इंट्री     |     सिस्टम से फरियाद करके थक चुके स्वामीनाथ यादव अब हाईकोर्ट की शरण में, जल्द होगी तत्कालीन थानाध्यक्ष कोहड़ौर धनन्जय राय की तानाशाही की सुनवाई     |     भाजपा के यूपी में मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह का गृह जनपद प्रतापगढ़ के पट्टी में प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत      |     शासनादेश के बाद भी नजूल सरकार की भूमि का हो रहा धड़ल्ले से बैनामा, चौहद्दी और गाटा संख्या बदलकर हो रहा खेल, अधिकारी भी इस खेल में हैं, शामिल     |     हाईकोर्ट की दखल के बाद नगरपालिका प्रशासन को काश्तकार की लगभग 19 बिस्वा जमीन पर जबरन बनाये गए पार्क को कराना पड़ा ध्वस्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000