उधारी के रुपए न देने पर युवक की हत्या, गोली लगते ही आरोपी को झपट्टा मारकर गिराया

अमरोहा में रविवार को उधारी के रुपए न देने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने सड़क पर युवक के सीने में तमंचे से गोली मारी। गंभीर हालत में घरवाले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शाम करीब 6 बजे की है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी युवक को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है। गोली लगने के बाद युवक आरोपी से भिड़ गया। उसे जमीन पर गिरा दिया। यह देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश जारी है। मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र का है।

ब्याज के पैसों को लेकर चल रहा था विवाद

गुलड़िया गांव के रहने वाले प्रतिपाल सिंह बजरी-बजरपुट की दुकान चलाते हैं। परिवार में पत्नी नेमवती और दो बेटे प्रशांत व सुधांशु हैं। सुधांशु भी पिता की दुकान पर काम करता था। उसका घर से करीब 100 मीटर दूर रहने वाले रामपाल सिंह के बेटे अरविंद से पैसों का लेनदेन था। अरविंद ब्याज पर पैसे देने का काम करता है। सुधांशु ने भी उससे ब्याज पर कुछ रुपए उधार लिए थे। जिसका कुछ बकाया बाकी था।

शाम करीब 6 बजे सुधांशु घर से निकला। अरविंद के घर के सामने पहुंचते ही उसने सुधांशु को रोक लिया और बकाया रुपए मांगने लगा। देखते-ही देखते दोनों में कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। झगड़ा बढ़ने पर अरविंद ने तमंचा निकाला और सुधांशु के सीने में गोली मार दी।

गोली लगने के बाद सुधांशु अरविंद की तरफ झपटा और उसे जमीन पर नीचे गिरा लिया। लेकिन, इसके बाद सुधांशु उठ नहीं पाया। पास खड़े एक युवक ने आरोपी अरविंद को पकड़ लिया।

भीड़ से छूटकर मौके से हुआ फरार

आसपास के कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने आरोपी अरविंद की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच अरविंद भीड़ से छूटकर फरार हो गया। उधर, सूचना पर सुधांशु के घरवाले मौके पर पहुंचे। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव में पुलिस तैनात, आरोपी की तलाश

सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया-

” शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में फोर्स तैनात की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मंदिर परिसर में दो सेवादारों की बेरहमी से हत्या, शव जलाए, पुलिस जांच में जुटी     |     पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा ढेर, कानपुर के पीड़ित परिवार ने कहा-मिला सच्चा तर्पण     |     प्रतापगढ़ नगरपालिका में सिविल जेई उपलब्ध है तो PWD के JE पर ADM वित्त/राजस्व मेहरबान क्यों…???     |     मन की बात के 138वें एपिसोड में पीएम मोदी, सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पर बोले: आज का भारत आतंक बर्दाश्त नहीं करता     |     SIR विवाद पर सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- भ्रम फैलाकर जनता को किया जा रहा गुमराह     |     70 रुपए किलो पहुंची प्याज,सरकार के बफर स्टॉक के बाद भी राहत नहीं     |     यात्रियों को लगा बड़ा झटका,बच्चों के सफर से लेकर एक्स्ट्रा बैगेज तक सब हुआ महंगा     |     सो रही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, फिर खुद थाने पहुंचा पति; अवैध शक में ले ली जान!     |     अब जनसाधारण एक्सप्रेस का मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर होगा ठहराव, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत     |     नजूल भूमि को हड़पने की इच्छा रखने वाले याचिकाकर्ता सुल्तान हसन को हाईकोर्ट से मिला 5 अक्टूबर तक स्थगनादेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000