पाकिस्तान का भारत है दुश्मन नंबर- 1, नंबर- 2 कौन है, सर्वे में सामने आ गया, मुनीर का दोहरा चरित्र

भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं खत्म हो रही है, कड़वाहट…

पाकिस्तान का दोहरा चरित्र हुआ उजगार…

नई दिल्ली। आजादी के 80 साल बीत जाने के बाद भी भारत और पाकिस्तान के बीच कड़वाहट खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस कड़वाहट के बीच एक ऐसी बात सामने आई है जो पाकिस्तान के दोहरे चरित्र और उसकी मजबूरी को बेनकाब करती है। हाल ही में अमेरिका के मशहूर प्यू रिसर्च सेंटर की एक ताजा रिपोर्ट में बताया है कि पाकिस्तानियों की नजर में उनका सबसे बड़ा दुश्मन भारत ही है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस दुश्मनी की लिस्ट में दूसरे और तीसरे पायदान पर अमेरिका और इजरायल हैं।

अमेरिका के आगे आज कल पाकिस्तान खड़ा रहता है, कटोरा लेकर

ये वही अमेरिका है, जिसके आगे पाकिस्तान आजकल कटोरा लेकर खड़ा रहता है। पाकिस्तान सेना के जनरल आसिम मुनीर बार-बार अमेरिका का चक्कर काट रहे हैं, अमेरिकी अधिकारियों के सामने कटोरा लेकर भीख देने की मिन्नतें कर रहे हैं, लेकिन जमीन पर सच यह है कि पाकिस्तान की जनता अमेरिका को अपना बहुत बड़ा खतरा और दुश्मन मानती है। अपने निजी हितों और पैसे के लिए अमेरिका का पिछलग्गू बनना और अंदर ही अंदर उसी से नफरत करना पाकिस्तान का यही दोहरा चरित्र इस सर्वे में पूरी तरह से बेनकाब हो गया है।

जानें कौन किसको मानता है, सबसे बड़ा दुश्मन ?

प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे में जब भारत और पाकिस्तान के लोगों से उनके सबसे बड़े कूटनीतिक और सुरक्षा खतरों के बारे में पूछा गया,तो आंकड़े बेहद दिलचस्प निकले।भारत के 54 फीसदी लोग पाकिस्तान को देश का सबसे बड़ा सुरक्षा खतरा मानते हैं, इसके अलावा 21 फीसदी भारतीयों की नजर में चीन भारत का सबसे बड़ा खतरा है। पाकिस्तान में 43 फीसदी लोग भारत को अपना नंबर-1 दुश्मन मानते हैं, लेकिन इसके ठीक बाद 24 फीसदी पाकिस्तानी अमेरिका को और 24 फीसदी इजरायल को अपना सबसे बड़ा खतरा मानते हैं। पाकिस्तान भले ही अमेरिका के साथ रक्षा और आर्थिक सौदों कर रहा हो, लेकिन पाकिस्तान की आवाम के दिल में अमेरिका के प्रति भयंकर नफरत भरी है।

भारत और पाकिस्तान किस पर करते हैं, भरोसा ?

वैश्विक महाशक्तियों पर भरोसे के मामले में भारत और पाकिस्तान के रास्ते बिल्कुल अलग हैं। सर्वे के मुताबिक 36 फीसदी भारतीय रूस को अपना सबसे भरोसेमंद सहयोगी मानते हैं, इसके बाद 16 फीसदी भारतीय अमेरिका को अपना मुख्य साझेदार मानते हैं। भारत में 58 फीसदी लोग रूस को और 51 फीसदी लोग रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बहुत पसंद करते हैं। वहीं पाकिस्तान की 75 फीसदी लोग चीन को अपना सबसे बड़ा और सच्चा दोस्त मानते हैं। 90 फीसदी पाकिस्तानी चीन के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं और 83 फीसदी को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर पूरा भरोसा है। चीन के बाद पाकिस्तानियों को सऊदी अरब (12 फीसदी) पर थोड़ा भरोसा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पाकिस्तान का भारत है दुश्मन नंबर- 1, नंबर- 2 कौन है, सर्वे में सामने आ गया, मुनीर का दोहरा चरित्र     |     जालसाजी व धोखाधड़ी के महारथी प्रदीप कुमार गोयल को उत्तराखंड पुलिस ने भेजा जेल     |     देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 के सांसद निधि गबन मामले में फरार आरोपी प्रदीप कुमार गोयल को लखनऊ से गिरफ्तार     |     खाद सब्सिडी को लेकर ऐतिहासिक बदलाव, पूरी प्रक्रिया हुई डिजिटल, 2.17 लाख करोड़ रुपये पार कर गया था, सब्सिडी बिल     |     शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण के आरोपी दरोगा अर्जुन सिंह को वाराणसी से किया गया गिरफ्तार     |     किरायेदार के लड़के सारिफ ने माँगा भवन स्वामी के लड़के मोमिन से जर्जर दुकान छोड़ने के लिए 10लाख रूपये, किरायेदार के लड़के ने दिखाई अपनी असल औकात     |     डॉक्टर पति ने बेहोश कर न्यूड वीडियो बनाए: गोरखपुर में डॉक्टर पत्नी बोली- ब्लैकमेल कर फॉर्च्यूनर खरीदी, दूसरी शादी कर घर से निकाला     |     पति ने खाया जहर, पत्नी फंदे पर लटकी: घर से बाहर नौकरी करना चाहती थी; 8 महीने पहले लव मैरिज की थी     |     दामाद की आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटकर गला रेताः3 साल पहले लव मैरिज की थी; लड़की के बाबा-दादी, चाचा-चाची गिरफ्तार     |     पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादीः मांग भरवाकर आशीर्वाद दिया; 21 साल पहले लव मैरिज की थी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000