सत्ता संघर्ष के 20 साल, 17 अगस्त, 2006 को सई नदी पुल से पहले खुलासा इंडिया के एडिटर इन चीफ पर हुआ था, प्राण घातक हमला

प्रतापगढ़। वक्त बीतते देर नहीं लगती। संयोग की बात देखिये 17 अगस्त, 2006 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन कोतवाली नगर के सई नदी पुल से पहले महुली में संचालित एआरटीओ दफ्तर से लौटते समय अनाज माफियाओं ने खुलासा इंडिया के एडिटर इन चीफ रमेश तिवारी “राज़दार” और उनके परम मित्र स्व लालजी रावत पर जानलेवा हमला किया गया। अनाज माफियाओं को लगा कि यदि अनाज की परिवहन व हैंडलिंग में किये गए घोटाले का पर्दाफाश हो गया तो प्रतापगढ़ के तत्कालीन भाजपा विधायक स्व हरि प्रताप सिंह की विधायकी और नगर पालिका अध्यक्ष का पद खतरे में पड़ सकता है। क्योंकि हरि प्रताप सिंह स्वयं खाद्य रसद विभाग में रजिस्टर्ड ठेकेदार रहे।

वजह अनाज माफियाओं की उन ट्रकों का विवरण जनसूचना अधिकार अधिनियम-2005 के तहत मांगने पर किया गया था। क्योंकि ट्रकों के नंबर पर अनाज की परिवहन व हैंडलिंग का ठेका हुआ था, वह नम्बर स्कूटर और मोटरसाइकिल के निकल रहे थे। ऐसे में बड़े घोटाले के पर्दाफाश करने के उदेश्य से देश में बने नए कानून के तहत जगदीश ट्रेवेल्स सहित अन्य ट्रांसपोर्ट के ट्रकों का डिटेल्स लेने महुली में संचालित एआरटीओ दफ्तर अपने मोटरसाइकिल से अपने साथी स्व लालजी रावत के साथ गया था, वहीं से लौटते समय  एआरटीओ दफ्तर के पटल प्रभारियों की मुखबिरी से अनाज माफियाओं ने ये जानलेवा हमले को अंजाम दिया।

जानलेवा हमला से रमेश तिवारी “राज़दार” पुनर्जन्म मिला था। उक्त घटना से जीवन में बहुत कुछ सीखने को मिला। घटना के षड्यंत्र कर्ता दो वर्ष पहले सुपुर्द-ए-खाक हो गए। अभी एक षड्यंत्रकारी बचा है। नेताओं और अधिकारियों के ब्यभिचार और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने की वजह से यह घटना घटित हुई थी। अज्ञात बदमाशों द्वारा महुली ARTO दफ्तर से पीछा करके बराछा मोड़ के आगे सई नदी के पुल की चढ़ाई पर गोली मारी गई थी। चार पहिया वाहन से टक्कर मारकर नदी से पहले खड्ड में गिरा दिया गया था। बीबी और बच्चों की भाग्य और साथियों के प्यार एवं माँ बेल्हा देवी की अति कृपा से पुनर्जन्म मिला।

षड्यंत्रकारी अधिकारियों में तत्कालीन डीएम आर एस वर्मा और एसपी प्रेम प्रकाश व तत्कालीन सीओ सिटी पूर्णेन्दु सिंह रहे। तत्कालीन डीएम आर एस वर्मा और एसपी प्रेम प्रकाश रिटायर हो चुके हैं। तत्कालीन सीओ सिटी पूर्णेन्दु सिंह अब पीपीएस से आईपीएस में प्रमोशन पा चुके हैं। अधिकारियों के सहयोग से अनाज माफियाओं ने महुली मंडी से सई नदी के पुल (दो किमी) तक पीछा करके यह जानलेवा हमला किया गया था। घटना के बाद प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग कई घंटे जाम रहा। तत्कालीन नगर कोतवाल लल्लन शर्मा और रमेश तिवारी “राज़दार” के साथियों एवं शुभचिंतको ने जिला अस्पताल लाकर दोनों को भर्ती कराया था।

तत्कालीन नगर कोतवाल लल्लन शर्मा ने जिला अस्पताल में वादा किया कि तहरीर दीजिये मुकदमा हम लिख देंगे, भले ही हमें कप्तान साहेब सस्पेंड कर देंगे। अपने वादे पर अडिग रहते हुए तत्कालीन नगर कोतवाल लल्लन शर्मा ने कोतवाली नगर में अपराध संख्या- 413/2006 FIR पंजीकृत कर दी, यदपि कि उन्हें कप्तान साहेब द्वारा सस्पेंड कर दिया गया। विवेचना चिलबिला चौकी प्रभारी को दी गई तो उन्हें भी कंधई थाना ट्रांसफर कर दिया गया और उनके स्थान पर एडिशनल एसपी के वाचक हेड कांस्टेबिल एसपी सिंह को चिलबिला चौकी प्रभारी बनाया गया, जो सब इंस्पेक्टर नहीं थे। जबकि नियमतः आईपीसी की धारा- 307 जैसी गंभीर मामले की विवेचना एक सब इंस्पेक्टर ही कर सकता है।

कोतवाली नगर में पंजीकृत अपराध संख्या- 413/2006 को स्पंज कर दिया गया और खुलासा इंडिया के एडिटर इन चीफ रमेश तिवारी “राज़दार” और उनके परम मित्र स्व लालजी रावत पर अपराध संख्या-416/2006 के तहत उसी दिन कुसमी रेलवे फाटक के पास कथित मनगठंत घटना दिखाते हुए तत्कालीन भाजपा विधायक स्व हरि प्रताप सिंह के ख़ास भाजपा नेता विनय प्रताप सिंह उर्फ़ गिरधारी द्वारा सीओ सिटी से मार्क कराकर एक तहरीर दी और उसमें दिखाया गया कि उन्हें सुबह राजगढ़ से शहर आते समय उक्त दोनों लोगों ने गोली मार दी। है न ताज्जुब करने वाली बात ! जो ब्यक्ति किसी को गोली मारेगा वह शहर में दिन भर घूमता रहेगा और शाम को उसे भी गोली मार दी जायेगी।

ऐसी कहानी सिर्फ मूवी में देखने को मिलती हैं। फिलहाल खुलासा इंडिया के एडिटर इन चीफ रमेश तिवारी “राज़दार” पर राजनीतिक दबाव में कई और मुकदमें दर्ज किये गए थे, जिन्हें आरोप पत्र दाखिल होने के बाद माननीय अदालतों में ट्रायल के दौरान सभी मुकदमों में उन्हें बाइज्जत बरी किया गया।  इस ब्यवस्था जनित भ्रष्टाचार से लड़ने में उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा और उनका सबसे कीमती समय नष्ट हो गया जिसे वापस नहीं लौटाया जा सकता। यदि इस घटना में उनके साथ कोई अनहोनी हुई होती तो उनका परिवार आज सबसे खराब दशा में रहता। इस घटना से यही सबक मिला कि जाको राखे साईंया, मार सके न कोय।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी के प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्याः मायके की जमीन बेचने से किया था इनकार, पति ने हाथ-पैर बांधकर मार डाला     |     राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट, टीम ने शासन को सौंपी रिपोर्ट     |     भाजपा को मिला प्रभारी, विनोद तावड़े के हाथ में कमान; जगदीश पटेल बने सह प्रभारी     |     गुजारा भत्ता से बचने के लिए पति ने रचा खूनी खेल: नशीला पदार्थ पिलाया, हाथ-पैर बांधकर सास का रेता गला, पत्नी भागी तो दराती से काटा     |     सत्ता संघर्ष के 20 साल, 17 अगस्त, 2006 को सई नदी पुल से पहले खुलासा इंडिया के एडिटर इन चीफ पर हुआ था, प्राण घातक हमला     |     सपा नेता संदीप विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला का प्रयास व एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा, बड़बोले नेताजी पर पुलिस ने कसा शिकंजा     |     पाकिस्तान का भारत है दुश्मन नंबर- 1, नंबर- 2 कौन है, सर्वे में सामने आ गया, मुनीर का दोहरा चरित्र     |     जालसाजी व धोखाधड़ी के महारथी प्रदीप कुमार गोयल को उत्तराखंड पुलिस ने भेजा जेल     |     देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 के सांसद निधि गबन मामले में फरार आरोपी प्रदीप कुमार गोयल को लखनऊ से गिरफ्तार     |     खाद सब्सिडी को लेकर ऐतिहासिक बदलाव, पूरी प्रक्रिया हुई डिजिटल, 2.17 लाख करोड़ रुपये पार कर गया था, सब्सिडी बिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000