देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 के सांसद निधि गबन मामले में फरार आरोपी प्रदीप कुमार गोयल को लखनऊ से गिरफ्तार

पुलिस कस्टडी में प्रदीप कुमार गोयल… 

सांसद निधि में गबन का है, मामला…

लखनऊ/देहरादून। प्रतापगढ़ चौक निवासी प्रदीप कुमार गोयल ने इंडियन प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कोऑपरेटिव लिमिटेड, 121 चौक बजाजा, प्रतापगढ़, उ. प्र. फर्म बनाकर यूपी और उत्तराखंड में ठेकेदारी का कार्य करने के लिए ठेके लेने लगे। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य राज बब्बर की निधि से विकास कार्य कराने के लिए अपनी फर्म पर धन आवंटित कराया, परन्तु काम नहीं किया।

देहरादून प्रशासन ने जांच की तो 37.50 लाख रुपये का गोलमाल पाया गया। देहरादून प्रशासन ने इंडियन प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कोआपरेटिव लिमिटेड के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार गोयल से 37.50 लाख रुपये रिकवरी करने के लिए आदेश जारी किया। चूँकि इंडियन प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कोऑपरेटिव लिमिटेड के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार गोयल मूलतः यूपी के प्रतापगढ़ से रहे। इसलिए देहरादून से रिकवरी न होने पर देहरादून की सीडीओ नितिका खंडेलवाल ने एडीएम (वित्त/राजस्व), प्रतापगढ़ को पत्र लिखकर रिकवरी कराने को कहा था।

सीडीओ नितिका खंडेलवाल का पत्र आते ही गोयल परिवार में भूचाल आ गया। ब्यवसायिक लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई थी। तत्कालीन एडीएम (वित्त/राजस्व), शत्रोहन वैश्य का कहना था कि प्रदीप कुमार गोयल से रिकवरी के संबंध में सीडीओ देहरादून का पत्र आया है। कुछ दिनों तक पत्र को दबाकर रखवाया गया, परन्तु मामला सरकरी धन की रिकवरी से सम्बन्धित होने की दशा में अधिक दिनों तक उसे दबाया न जा सका। इस बाबत तहसीलदार सदर से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि प्रदीप कुमार गोयल प्रतापगढ़ से अपने हिस्से में मिली पैतृक सम्पत्ति को बेंचकर सपरिवार कहीं भाग गया है। अब वह प्रतापगढ़ में नहीं रहता।

एक तरह से प्रतापगढ़ जिला प्रशासन अपना पिंड छुड़ाकर फुर्सत किया। जबकि प्रतापगढ़ जिला प्रशासन को पता था कि प्रदीप कुमार गोयल अपनी सम्पत्ति बेंचकर राजधानी लखनऊ में शिफ्ट हो गया है। फिर भी देहरादून प्रशासन को गोलमोल जवाब दिया। इंडियन प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कोऑपरेटिव लिमिटेड नामक संस्था से प्रदीप कुमार गोयल ने यूपी और उत्तराखंड में जमकर घोटाला किया है। वहीं प्रदीप कुमार गोयल के सगे छोटे भाई सुनील कुमार गोयल के सहयोग से शासन में फेंक रिपोर्ट भेज दी थी कि इस नाम का कोई व्यक्ति प्रतापगढ़ में नहीं है। जबकि सुनील कुमार गोयल को पता था कि उसका भाई सपरिवार लखनऊ शिफ्ट हो गया है।

यूपी और उत्तराखंड में जालसाजी और धोखाधड़ी करने वाले प्रदीप कुमार गोयल पर पुलिस ने अब कसा शिकंजा…

देहरादून की सीडीओ ने गबन के आरोपी प्रदीप कुमार गोयल से रिकवरी के लिए एडीएम (वित्त/राजस्व) प्रतापगढ़ को पत्र लिखा था, पत्र…

देहरादून जिले की चकराता कोतवाली पुलिस ने वर्ष- 2019 में कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद राजबब्बर सांसद निधि में हुए गबन के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी और इंडियन प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कोऑपरेटिव लिमिटेड के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार गोयल को लखनऊ स्थित उनके नए आवास से गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ से रिमांड लेकर पुलिस टीम प्रदीप कुमार गोयल को देहरादून चली गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट चकराता की अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी।

शुरुआती प्रयासों में सफलता न मिलने पर पुलिस ने पतारसी-सुरागकशी और सर्विलांस की मदद ली। इसके जरिए आरोपी के नए ठिकाने का पता चला, जिसके बाद पुलिस टीम ने लखनऊ में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप कुमार गोयल की गिरफ्तारी के बाद से लखनऊ और प्रतापगढ़ तक लोग एक दूसरे से जानकरी लेने लगे। सांसद निधि को जालसाजी एवं धोखाधड़ी करके उसे हजम करने वाले प्रदीप कुमार गोयल को गिरफ्तार करने वाली देहरादून पुलिस उसे लखनऊ के सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहाँ से रिमांड पर लेकर सरकारी धन को हजम करने वाले आरोपी प्रदीप कुमार गोयल को देहरादून चली गई

चकराता कोतवाली पुलिस ने आज इंडियन प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कोऑपरेटिव लिमिटेड के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार गोयल को न्यायिक मजिस्ट्रेट चकराता की अदालत में पेश किया गया, जहाँ से आरोपी प्रदीप कुमार गोयल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। क्योंकि मामला सरकारी धन के गोलमाल का रहा और साल-2019 से आरोपी प्रदीप कुमार गोयल बहुत ही शातिराना अंदाज में अदालत और देहरादून पुलिस को चकमा देकर लखनऊ में अपने गोरखधंधे में मस्त था। चकराता कोतवाली पुलिस को जब अदालत से एनबीडब्लू मिला, तब वह सक्रिय हुई और अपना जाल बिछाया और आरोपी के गिरबान तक जा पहुँची।

न्यायिक मजिस्ट्रेट चकराता की अदालत ने सरकारी धन को हजम करने के लिए जालसाजी व धोखाधड़ी करने वाले इंडियन प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कोऑपरेटिव लिमिटेड के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार गोयल को न्यायिक हिरासत में 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह और कांस्टेबल संतोष भंडारी शामिल रहे। अब देखना यह है कि इंडियन प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कोऑपरेटिव लिमिटेड के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार गोयल के खिलाफ यूपी के बरेली और लखनऊ में दर्ज मुकदमों में पुलिस क्या कार्यवाही करती है ?

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 के सांसद निधि गबन मामले में फरार आरोपी प्रदीप कुमार गोयल को लखनऊ से गिरफ्तार     |     खाद सब्सिडी को लेकर ऐतिहासिक बदलाव, पूरी प्रक्रिया हुई डिजिटल, 2.17 लाख करोड़ रुपये पार कर गया था, सब्सिडी बिल     |     शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण के आरोपी दरोगा अर्जुन सिंह को वाराणसी से किया गया गिरफ्तार     |     किरायेदार के लड़के सारिफ ने माँगा भवन स्वामी के लड़के मोमिन से जर्जर दुकान छोड़ने के लिए 10लाख रूपये, किरायेदार के लड़के ने दिखाई अपनी असल औकात     |     डॉक्टर पति ने बेहोश कर न्यूड वीडियो बनाए: गोरखपुर में डॉक्टर पत्नी बोली- ब्लैकमेल कर फॉर्च्यूनर खरीदी, दूसरी शादी कर घर से निकाला     |     पति ने खाया जहर, पत्नी फंदे पर लटकी: घर से बाहर नौकरी करना चाहती थी; 8 महीने पहले लव मैरिज की थी     |     दामाद की आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटकर गला रेताः3 साल पहले लव मैरिज की थी; लड़की के बाबा-दादी, चाचा-चाची गिरफ्तार     |     पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादीः मांग भरवाकर आशीर्वाद दिया; 21 साल पहले लव मैरिज की थी     |     उधारी के रुपए न देने पर युवक की हत्या, गोली लगते ही आरोपी को झपट्टा मारकर गिराया     |     विधायक पर गंदी हरकत का आरोप, महिला ने सबूत दिखाए: कहा- मेरी कार पर ‘पास’ लगवाया, पीएचडी की फीस आधी कराने की सिफारिश की     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000