दिवाली-छठ पर पूर्वांचलियों को बड़ा तोहफा, दिल्ली से यूपी-बिहार के 24+ शहरों के लिए चलेंगी लग्जरी वोल्वो बसें

दिल्ली परिवहन निगम जल्द ही यूपी और बिहार के कई प्रमुख शहरों के लिए सीधी और स्थायी लग्जरी बस की शुरू करने जा रहा है, सेवा

दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेखा गुप्ता सरकार ने उठाया है, बड़ा कदम 

नई दिल्ली। त्यौहारों के सीजन में दिल्ली-एनसीआर से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले लाखों प्रवासियों को बड़ा तोहफा मिला है। दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और कंफर्म टिकट की मारामारी को देखते हुए रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली परिवहन निगम जल्द ही यूपी और बिहार के कई प्रमुख शहरों के लिए सीधी और स्थायी लग्जरी बस सेवा शुरू करने जा रहा है।

प्राइवेट ऑपरेटरों की मनमानी पर लगेगी रोक

मौजूदा समय में दिल्ली से यूपी, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए मुख्य रूप से प्राइवेट बस ऑपरेटर्स की सेवाएं उपलब्ध हैं। त्यौहारों के समय मांग बढ़ते ही ऐप-आधारित बस ऑपरेटर्स और ट्रैवल एजेंसियां मनमाना किराया वसूलती हैं और किराया 2 से 3 गुना तक बढ़ा देती हैं। सरकारी स्तर पर लग्जरी बसों का संचालन शुरू होने से न केवल यात्रियों को सस्ती और तय दर पर टिकट मिलेगी, बल्कि निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी पर भी रोक लगेगी।

लग्जरी वोल्वो बसों में आरामदायक होगा सफर

लंबी दूरी के सफर को सुगम बनाने के लिए रेखा गुप्ता सरकार अनुबंध के आधार पर लग्जरी वोल्वो बसें हायर करेगी। वोल्वो बसों के चलने से लंबे रूट के यात्रियों को थकान और असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा, ये बसें मुख्य रूप से दिल्ली के कश्मीरी गेट और आनंद विहार से चलाई जा सकती हैं, ताकि यात्रियों को बस पकड़ने में आसानी हो। बता दें कि रेखा गुप्ता सरकार की योजना के मुताबिक अक्टूबर महीने से इन बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए दिल्ली, यूपी और बिहार राज्यों के बीच आधिकारिक अनुबंध किया जाएगा।

यूपी और बिहार के इन शहरों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

दिल्ली परिवहन निगम की ओर से रूटों का चयन इस तरह से किया गया है कि बिहार जाने वाली बसें रास्ते में यूपी के प्रमुख शहरों को भी कवर करते हुए निकलें। उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, बरेली, मुरादाबाद, चंदौली, इटावा, फतेहपुर और देवरिया। बिहार में पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बक्सर, आरा, गोपालगंज, चकिया, फॉरबिसगंज, मोहनिया और मुंगेर। इस पहल से दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लाखों पूर्वांचली प्रवासियों को त्यौहारों के दौरान बिना किसी परेशानी के अपने घर पहुंचने का एक बेहतरीन विकल्प मिलेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |     सिर से उठा पिता का साया, मां ने की बेचने की कोशिश, सहारा देने के नाम पर गैंगरेप, फिर नहर में फेंका     |     लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: होमगार्ड ने पत्नी और तलाकशुदा बेटी की गला घोंटकर की हत्या     |     यूपी में पंचायत चुनाव पर कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला, डेढ़ घंटे की सुनवाई के बाद कल 12 बजे खुलेगा राज     |     पोता बना हैवान:हंसिया के वार से दादी की हत्या, पुलिस से बोला- हम पर कुछ सवार हो गया था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000