न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पत्रकार के खिलाफ मानहानि व आईटी एक्ट में चलेगा मुकदमा, निलंबन पर दरोगा की फोटो लगाकर पोस्ट करना पड़ा भारी, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई 

वरिष्ठ उपनिरीक्षक की मानहानि और साइबर अपराध संबंधी शिकायत पर कोर्ट ने लिया संज्ञान…

देहरादून। न्यायिक मजिस्ट्रेट चकराता, जिला देहरादून की अदालत ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह की ओर से दायर फौजदारी परिवाद संख्या 12/2026 में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक एवं मानहानि कारक पोस्ट प्रसारित करने के मामले में प्रस्तावित अभियुक्त पत्रकार  के विरुद्ध प्रथम दृष्टया अपराध बनना पाया है। अदालत ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 356(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(सी) के तहत मामले का संज्ञान लेते हुए उन्हें विचारण के लिए न्यायालय के समक्ष आहूत किया है।

वरिष्ठ उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह (फाइल फोटो)

दरोगा के निलंबन से जुड़ी पोस्ट पर कोर्ट सख्त, आरोपी तालाब 29 मार्च को प्रसारित हुई थी, अपमानजनक पोस्ट…

न्यायिक मजिस्ट्रेट चकराता आकाश कुमार ने वरिष्ठ उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह की मानहानि और साइबर अपराध संबंधी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली निवासी विकास गर्ग, न्यूज़ एक्सप्रेस 18 फेसबुक पेज के संचालक को विचारण के लिए तलब किया है। परिवादी ने अदालत को बताया कि उनका 28 मार्च, 2026 को अस्थायी निलंबन हुआ था, लेकिन तथ्यों की समीक्षा के बाद 2 अप्रैल, 2026 को उन्हें पुनः बहाल कर दिया गया। उनका आरोप था कि इसके बावजूद संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट और फोटो को हटाया नहीं गया तथा पोस्ट के माध्यम से उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया।

परिवाद के अनुसार, 29 मार्च, 2026 को सोशल मीडिया पर “वर्दी पर दाग, दरोगा कृष्ण कुमार सिंह निलंबित” शीर्षक से एक पोस्ट प्रसारित की गई थी। पोस्ट के साथ कृष्ण कुमार सिंह की पुलिस वर्दी में एक फोटो भी लगाई गई थी। परिवादी का आरोप था कि उक्त फोटो उनके निजी सोशल मीडिया अकाउंट से ली गई और निलंबन संबंधी खबर के साथ इस तरह प्रस्तुत की गई, जिससे उनकी सामाजिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। मामले में परिवादी की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट, संबंधित नोटिस और उसके जवाब सहित विभिन्न दस्तावेज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए।

विकास गर्ग, न्यूज़ एक्सप्रेस 18 के पत्रकार (फाइल फोटो)

निलंबन पर दरोगा की फोटो लगाकर पत्रकार को पोस्ट करना पड़ा भारी, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई… 

परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि अभियुक्त से पूर्व में व्यक्तिगत रंजिश थी और एक पुराने आपराधिक मुकदमे में कृष्ण कुमार सिंह विवेचक थे, जिसमें पत्रकार नामजद अभियुक्त था। न्यायालय ने मानहानि और पहचान संबंधी साइबर अपराध के आरोपों में विकास गर्ग को विचारण के लिए तलब किया है। अदालत ने आदेश में कहा कि इस स्तर पर पूरे साक्ष्य का सूक्ष्म विश्लेषण करना आवश्यक नहीं है, बल्कि यह देखना है कि परिवाद और उसके समर्थन में प्रस्तुत मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्य से प्रथम दृष्टया अपराध का होना पाया जाता है अथवा नहीं।

 

अदालत ने उपलब्ध सामग्री के अवलोकन के बाद पत्रकार के विरुद्ध प्रथम दृष्टया धारा 356(2) बीएनएस और धारा 66(सी) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला बनने का आधार माना। अदालत ने उन्हें विचारण के लिए आहूत करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने परिवादी को गवाहों की सूची और आवश्यक आदेशिका शुल्क आदि दाखिल करने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद अभियुक्त के विरुद्ध उपस्थिति हेतु समन जारी किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पत्रकार के खिलाफ मानहानि व आईटी एक्ट में चलेगा मुकदमा, निलंबन पर दरोगा की फोटो लगाकर पोस्ट करना पड़ा भारी, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई      |     श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुत की कृष्ण लीलाओं की मनमोहक झलक     |     जिला प्रशासन के निर्देश पर नगरपालिका प्रशासन ने खान मार्किट की दुकान नम्बर-1 की कराई बैरिकेडिंग, भवन स्वामी ने जर्जर भवन का हिस्सा ध्वस्त कराया     |     एक के बाद एक नौकरी क्यों छोड़ रहे हैं IAS अफसर,चर्चाओं में आया आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा,क्या काम में राजनीतिक दखल भी कारण     |     नशे में दांव पर लगा दी चार जिंदगियां, देवदूत बनी पुलिस माैत के मुंह से खींच लाई परिवार     |     पर्दे लगी बस में 47 KM तक 16 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार     |     अध्यक्ष/नियंत्रक प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र, प्रतापगढ़ ने नजूल सरकार की सम्पत्ति पर किये गये अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण का दिया आदेश       |     विधानसभा चुनाव से पहले जोड़ तोड़ की राजनीति शुरू, भाजपा को बड़ा झटका, टिकट की लालच में पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला ने समर्थकों संग बदला पाला     |     लालगंज सीएचसी के एक्सपायरी इंजेक्शन प्रकरण के बाद डीएम अभिषेक पांडेय ने सुखपाल नगर पीएचसी का किया औचक निरीक्षण     |     कुछ ही घंटों में नाबालिग के अपहरण व छेड़छाड़ के आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000