पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स छोड़ी: जॉइन की प्राइवेट एयरलाइन

इंडियन एयरफोर्स के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्तमान ने रिटायरमेंट लेकर प्राइवेट एयरलाइन जॉइन कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने 31 मार्च 2026 को वायुसेना छोड़ी। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, अभिनंदन अगस्त में प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़ गए हैं। यहां वे कॉमर्शियल यात्री विमान के पायलट होंगे। करीब दो दशक एयरफोर्स में सेवा देने के बाद यह उनके करियर की नई पारी है।

अभिनंदन 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तानी फाइटर जेट F-16 गिराने के बाद सुर्खियों में आए थे। इस दौरान उनका MiG-21 मिसाइल की चपेट में आ गया और उन्हें इजेक्ट होकर पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके यानी PoK में उतरना पड़ा। पाकिस्तान ने करीब 60 घंटे हिरासत में रखने के बाद 1 मार्च 2019 को उन्हें भारत को सौंप दिया था।

पुलवामा हमले के बाद शुरू हुआ था ऑपरेशन

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसके जवाब में भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी।

इसके अगले दिन कई पाकिस्तानी लड़ाकू विमान LoC की ओर बढ़ा। उस समय अभिनंदन श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन पर MiG-21 बाइसन स्क्वाड्रन में तैनात थे। वह ऑपरेशनल रेडीनेस ड्यूटी पर थे।

पाकिस्तानी विमानों का पता चलने के करीब पांच मिनट बाद अभिनंदन को उन्हें रोकने के लिए भेजा गया। आधिकारिक प्रशस्ति-पत्र के मुताबिक, उन्होंने पीछे हट रहे एक दुश्मन विमान का पीछा किया और हवाई लड़ाई में उसे मार गिराया।

MiG-21 पर हमले के बाद पैराशूट से पाकिस्तान में उतरे अभिनंदन

हवाई लड़ाई के दौरान पाकिस्तानी विमान ने कई बियॉन्ड विजुअल रेंज (BVR) मिसाइलें दागीं। इनमें से एक मिसाइल अभिनंदन के विमान से टकराई।

विमान को नुकसान पहुंचने के बाद अभिनंदन ने इजेक्ट किया। वह पैराशूट से पाकिस्तान के इलाके में उतरे, जहां उन्हें पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया। हालांकि, 1 मार्च 2019 को अभिनंदन पाकिस्तान से सुरक्षित भारत लौट आए थे।

बहादुरी के लिए अभिनंदन को वीर चक्र मिला

इस कार्रवाई के लिए अभिनंदन को 2021 में वीर चक्र से सम्मानित किया गया। वीर चक्र, परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद तीसरा सबसे बड़ा युद्धकालीन वीरता पुरस्कार है।

भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशित प्रशस्ति-पत्र के मुताबिक, अभिनंदन ने पाकिस्तानी विमानों की संख्या और तकनीकी बढ़त के बावजूद उनका साहस के साथ मुकाबला किया। उनके आक्रामक रवैये से दुश्मन के विमानों की रणनीति गड़बड़ा गई।

सवालः एयरफोर्स से रिटायर पायलट एयरलाइन में कैसे काम कर सकते हैं?

जवाबः एयरफोर्स से रिटायर पायलट सिविल एविएशन में जा सकते हैं। इसके लिए उन्हें DGCA के नियमों के मुताबिक सिविल पायलट लाइसेंस, जरूरी ट्रेनिंग और मेडिकल फिटनेस की शर्तें पूरी करनी होती हैं। सैन्य उड़ान का अनुभव इसमें काम आता है।

सवालः क्या एयरफोर्स का पायलट सीधे एयरबस या बोइंग उड़ा सकता है?

जवाबः नहीं। एयरबस, बोइंग या किसी खास विमान को उड़ाने के लिए उसकी टाइप रेटिंग और जरूरी ट्रेनिंग पूरी करनी होती है। सैन्य उड़ान अनुभव को DGCA के नियमों के तहत सिविल लाइसेंसिंग में मान्यता मिल सकती है।

सवालः एयरलाइन पायलट कितनी उम्र तक उड़ान भर सकता है?

जवाबः भारत में कमर्शियल एयर ट्रांसपोर्ट में पायलट की अधिकतम उम्र 65 साल है। 60 से 65 साल की उम्र में मल्टी-क्रू ऑपरेशन की शर्त लागू होती है और साथ उड़ने वाला दूसरा पायलट 60 साल से कम उम्र का होना चाहिए। 65 साल के बाद कमर्शियल एयर ट्रांसपोर्ट में पायलट के तौर पर उड़ान नहीं भर सकते।

सवालः एयरलाइन में नौकरी के लिए और क्या जरूरी है?

जवाबः पायलट को जरूरी लाइसेंस और मेडिकल फिटनेस बनाए रखनी होती है। जिस विमान को उड़ाना है, उसकी संबंधित योग्यता भी जरूरी है। इसके अलावा एयरलाइन अपनी भर्ती और सेवा से जुड़ी अलग शर्तें तय कर सकती है।

गोवा और हैदराबाद में FLY91 एयरलाइन का बेस

FLY91 एक क्षेत्रीय एयरलाइन है, जिसने मार्च 2024 में कॉमर्शियल उड़ानें शुरू की थीं। इसका फोकस छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने पर है।

एयरलाइन के बेड़े में फिलहाल 6 ATR 72-600 विमान हैं। ये टर्बोप्रॉप विमान कम दूरी की उड़ानों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं और इनमें करीब 70 यात्री बैठ सकते हैं।

FLY91 के दो प्रमुख बेस गोवा और हैदराबाद में हैं। एयरलाइन इन्हीं केंद्रों से अलग-अलग क्षेत्रीय शहरों के बीच उड़ानों का संचालन करती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |     प्रतापगढ़ में ट्रक से टकराई बाइक, एक युवक की मौत:मनगढ़ से लौट रहे चालक ने ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम     |     पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स छोड़ी: जॉइन की प्राइवेट एयरलाइन     |     न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पत्रकार के खिलाफ मानहानि व आईटी एक्ट में चलेगा मुकदमा, निलंबन पर दरोगा की फोटो लगाकर पोस्ट करना पड़ा भारी, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई      |     श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुत की कृष्ण लीलाओं की मनमोहक झलक     |     जिला प्रशासन के निर्देश पर नगरपालिका प्रशासन ने खान मार्किट की दुकान नम्बर-1 की कराई बैरिकेडिंग, भवन स्वामी ने जर्जर भवन का हिस्सा ध्वस्त कराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000