नोएडा का इंजीनियर मॉस्को में अरेस्ट:पत्नी ने CM योगी से लगाई गुहार

नोएडा के सेक्टर 62 स्थित एक कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर चंदन गुप्ता को मॉस्को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है. चंदन की पत्नी नेहा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पति की सुरक्षित रिहाई के लिए मदद की गुहार लगाई है। महिला का दावा है कि मॉस्को में पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें डर है कि कहीं उन्हें रूस की सेना में शामिल होने के लिए ना भेज दिया जाए। जानकारी के मुताबिक, कानपुर निवासी चंदन गुप्ता नोएडा के सेक्टर 62 स्तिथ यूप्लेक्स कंपनी में इंजीनियर के तौर पर काम करते है। उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर करीब एक 15 सेकंड का वीडियो शेयर कर बताया कि वह दोनों कंपनी के जरिए मॉस्को गए थे और वहीं रह रहे थे। पत्नी के मुताबिक, मॉस्को पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार कर लिया और इस मामले में उन्हें गंभीर चिंता सता रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मदद की अपील

महिला ने वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने पति की मदद करने की अपील की है। उनका कहना है कि उन्हें स्थानीय भाषा नहीं आई, जिसकी वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार में उनका 10 साल का बेटा भी है। चंदन की पत्नी का आरोप है उनके पति को मॉस्को डे के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया और जेल में रखा गया है।

महिला को आशंका है कि उनके पति को जबरदस्ती या धोखे से रूसी सेना में शामिल होने के लिए भेजा जा सकता है। इसी आशंका को लेकर उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों से वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करने और चंदन की मदद के लिए अपील भी की है। इसके बाद से ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।

महिला ने अन्य वीडियो में क्या बताया?

महिला ने अन्य वीडियो में बताया कि वह लगातार भारतीय दूतवास से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। उनके मुताबिक, दूतवास के अधिकारी उनके पति की रिहाई का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त मदद नहीं मिल रही है। उन्होंने दूतवास से अपने पति से मिलने की अनुमति देने की भी मांग की है। मॉस्को स्थित भारतीय दूतवास की ओर से सोशल मीडिया पर महिला की पोस्ट का जवाब दिए जाने की बात भी सामने आई है।

दुतवास ने कहा है कि उसने सोशल मीडिया पर एक भारतीय नागरिक द्वारा अपने पति को लेकर की गई पोस्ट देखी और मामले में महिला तथा स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। दूतवास में यह भी बताया कि कानून परिवर्तन अधिकारियों के मुताबिक, मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच में है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में चंदन गुप्ता को रूसी सेना में भेजे जाने की आशंका की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उनकी पत्नी की ओर से लगाया गया आरोप और दूतवास की प्रतिक्रिया के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी की हत्या, फ्रिज में मिला सिर, पुलिस जांच में जुटी     |     दूल्हा बना शूटर! शादी में 5 सेकंड में 17 राउंड फायरिंग का VIDEO वायरल, पुलिस जांच में जुटी     |     प्रतापगढ़ में 4 आरोपी गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज ,मजदूरी के पैसे को लेकर मारपीट, घायल की मौत     |     फर्राटा पंखे में उतरे करंट से विवाहिता की मौत: प्रतापगढ़ में घर की सफाई के दौरान हुआ हादसा     |     बहू ने करोड़पति ससुर की कराई हत्या : नौकर को बेडरूम में छिपाया, फोन पर गाइड करती रही; शक न हो इसलिए खूब रोई     |     BJP के मंत्रियों के अहंकार की कोई सीमा नहीं, डिप्टी CM केशव मौर्या के बयान पर भड़की कांग्रेस     |     नोएडा का इंजीनियर मॉस्को में अरेस्ट:पत्नी ने CM योगी से लगाई गुहार     |     पानी से भरे गड्ढे में गिरी युवती, युवक ने बचाई जान; सोशल मीडिया से मिला परिवार     |     प्रयागराज में दो गुटों में जमकर मारपीट:मटकी फोड़ प्रतियोगिता में जमकर बवाल,लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए, प्रोग्राम कैंसिल     |     प्रतापगढ़:चाय के ठेले पर विवाद, युवक पर फेंकी खौलती केतली,गंभीर रूप से झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000