इंसानियत शर्मसार! पहले गैंगरेप, फिर शरीर के साथ बर्बरता,अब छत से नीचे फेंकी गई पीड़िता

बेगूसराय में मानवता को शर्मसार करने वाली एक बार फिर सनसनीखेज घटना सामने आई है। चार महीने पहले गैंगरेप का दर्द झेल चुकी पीड़िता पर अब बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है। आरोप है कि केस वापस लेने का दबाव बना रहे बदमाशों ने महिला को उसके ही घर की छत से नीचे फेंक दिया। करीब 15 फीट नीचे गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि महिला फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना चकिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी भोगल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है. दरअसल, बीते 11 जून की रात इसी महिला के साथ पांच आरोपियों ने गैंगरेप किया था।

चार आरोपियों हो चुके हैं अरेस्ट, पांचवा था बाहर

दरिंदगी की हद पार करते हुए आरोपियों ने महिला के गुप्तांग में लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया था. इस मामले में पांच में से चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि पांचवां आरोपी बाहर था। पीड़िता के पति का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। कई बार घर पहुंचकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

पीड़िता के पति का आरोप है कि सोमवार की रात बदमाश अचानक उनके घर पहुंचे। पहले उन्होंने आसपास रहने वाले उनके भाई के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और छिपकर बैठ गए। कुछ देर बाद जब उनकी भाभी ने दरवाजा खुलवाने के लिए पीड़िता को फोन किया तो महिला अपने कमरे से बाहर निकली। इसी दौरान दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और घर की छत पर ले गए. आरोप है कि वहां से बदमाशों ने महिला को नीचे फेंक दिया।

लोग जुटने लगे तो आरोपी मौके से हुए फरार

करीब 15 फीट नीचे गिरने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोग जुटने लगे तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता के पति का कहना है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहे थे कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बदमाश सरकारी सहायता के रूप में मिले तीन लाख रुपये को लेकर भी दबाव बना रहे थे। उनका कहना था कि पीड़िता के पास 3 लाख रुपये हैं और वह रकम उन्हें दी जाए. जबकि पीड़िता का कहना है कि उसे सरकार की ओर से सिर्फ तीन लाख रुपये की सहायता मिली है।

डीएसपी निखिल कुमार ने क्या बताया?

इधर, घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना पुलिस सक्रिय हुई और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. मामले को लेकर मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने नामजद आरोपी भोगल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि गैंगरेप जैसी जघन्य घटना की शिकार महिला को आखिर कब तक न्याय के लिए डर और धमकियों के साये में जीना पड़ेगा? क्या आरोपियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई होगी, जिससे पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा का भरोसा मिल सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     इंसानियत शर्मसार! पहले गैंगरेप, फिर शरीर के साथ बर्बरता,अब छत से नीचे फेंकी गई पीड़िता     |     यूपी चुनाव के लिए सामने आया नया गठबंधन, 2027 में मिलकर लड़ेंगे ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद     |     माइक्रोसॉफ्ट ने एनवीडिया को पछाड़ा,जेनसन हुआंग विवाद से शेयर 6% से ज्यादा टूटा     |     दिल दहलाने वाली वारदात: अपहरण कर मासूम की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार     |     युवाओं-किसानों को सीएम योगी की सौगात, बोले- 2017 से पहले नियुक्ति बोर्ड के अधिकारी बंधक बने रहते थे     |     शादी की जिद, शक और गर्भवती होने का ड्रामा,जेसीबी चालक ने गलाघोंटकर कर दी हत्या,40 दिन बाद मिला कंकाल     |     रातभर जागते रहे, पलक झपकते ही बंद हुईं आंखें, छह की मौत की कहानी,आग बुझाई, खिड़कियां तोड़ निकाले शव     |     दिवाली के बाद दिल्ली की जहरीली हुई हवा,सांस के मरीज 30% बढ़े, प्रदूषण के आंकड़ों पर भी सवाल     |     एएनटीएफ लखनऊ एवं थाना पट्टी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 03 तस्करों को किया गया, गिरफ्तार…     |     योगी की सियासत से चित्त हुए स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, विभागीय टीईटी के कठिन प्रश्नपत्र ने शिक्षकों में पैदा की नाराजगी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000