कोहंडौर थाने में थानाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी की भावभीनी विदाई, चिलबिला चौकी प्रभारी रोहित सिंह ने संभाली थाने की कमान

थानाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी की यादगार विदाई, फूल की माला पहनाकर की गई भावभीनी विदाई…
प्रतापगढ़। कोहंडौर थाने में शुक्रवार को स्थानांतरण के बाद थाना प्रभारी अनुपम त्रिपाठी की विदाई के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस मौके पर सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
सबसे अहम् बात यह है कि थानाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जब कोहंडौर थाने की कमान संभाली तो थाना कोहंडौर पुराने स्थान पर जर्जर और विवादित भवन में संचालित था, परन्तु अनुपम त्रिपाठी के कमान संभालते ही कोहंडौर थाने की नई बिल्डिंग बनकर तैयार थी और अनुपम त्रिपाठी के कार्यकाल में थाना नए भवन में शिफ्ट हो गया।
इस तरह अनुपम त्रिपाठी का पहला थाना कोहंडौर जिसके थानाध्यक्ष के रूप में अनुपम त्रिपाठी इतिहास के सुनहरे अक्षरों में थाना कोहंडौर की नई बिल्डिंग के शुभारम्भ में लगने वाले शिलापट्ट में दर्ज हो गये। अब जब तक कोहंडौर थाने के यह नई बिल्डिंग अस्तित्व में रहेगी, तब तक अनुपम त्रिपाठी का नाम उसके शिलापट्ट पर अंकित रहेगा।
थानाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी के स्थानांतरण के बाद अब कोहंडौर थाने की जिम्मेदारी नवागत थानाध्यक्ष रोहित सिंह ने संभाल ली है। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया।
कोहंडौर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर अंकुश लगाना और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना नवागत थाना प्रभारी के लिए प्रमुख जिम्मेदारियां रहेंगी। अब क्षेत्रीय लोगों की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि नई जिम्मेदारी संभालने के बाद पुलिसिंग में किस तरह की सक्रियता और बदलाव देखने को मिलता है।
एक ओर अनुपम त्रिपाठी को सहकर्मियों ने सम्मान और आत्मीयता के साथ विदाई दी, तो दूसरी ओर रोहित सिंह के सामने नई जिम्मेदारी और नई उम्मीदों के साथ क्षेत्र की कानून व्यवस्था संभालने की चुनौती है। प्रतापगढ़ की ओर से स्थानांतरित थाना प्रभारी अनुपम त्रिपाठी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं नवागत थानाध्यक्ष रोहित सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई।