कोहंडौर थाने में थानाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी की भावभीनी विदाई, चिलबिला चौकी प्रभारी रोहित सिंह ने संभाली थाने की कमान

कोहंडौर थाने में थानाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी की भावभीनी विदाई का दृश्य…

थानाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी की यादगार विदाई, फूल की माला पहनाकर की गई भावभीनी विदाई…

प्रतापगढ़। कोहंडौर थाने में शुक्रवार को स्थानांतरण के बाद थाना प्रभारी अनुपम त्रिपाठी की विदाई के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस मौके पर सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

सबसे अहम् बात यह है कि थानाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जब कोहंडौर थाने की कमान संभाली तो थाना कोहंडौर पुराने स्थान पर जर्जर और विवादित भवन में संचालित था, परन्तु अनुपम त्रिपाठी के कमान संभालते ही कोहंडौर थाने की नई बिल्डिंग बनकर तैयार थी और अनुपम त्रिपाठी के कार्यकाल में थाना नए भवन में शिफ्ट हो गया।

इस तरह अनुपम त्रिपाठी का पहला थाना कोहंडौर जिसके थानाध्यक्ष के रूप में अनुपम त्रिपाठी इतिहास के सुनहरे अक्षरों में थाना कोहंडौर की नई बिल्डिंग के शुभारम्भ में लगने वाले शिलापट्ट में दर्ज हो गये। अब जब तक कोहंडौर थाने के यह नई बिल्डिंग अस्तित्व में रहेगी, तब तक अनुपम त्रिपाठी का नाम उसके शिलापट्ट पर अंकित रहेगा।

थानाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी के स्थानांतरण के बाद अब कोहंडौर थाने की जिम्मेदारी नवागत थानाध्यक्ष रोहित सिंह ने संभाल ली है। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया।

कोहंडौर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर अंकुश लगाना और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना नवागत थाना प्रभारी के लिए प्रमुख जिम्मेदारियां रहेंगी। अब क्षेत्रीय लोगों की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि नई जिम्मेदारी संभालने के बाद पुलिसिंग में किस तरह की सक्रियता और बदलाव देखने को मिलता है।

एक ओर अनुपम त्रिपाठी को सहकर्मियों ने सम्मान और आत्मीयता के साथ विदाई दी, तो दूसरी ओर रोहित सिंह के सामने नई जिम्मेदारी और नई उम्मीदों के साथ क्षेत्र की कानून व्यवस्था संभालने की चुनौती है। प्रतापगढ़ की ओर से स्थानांतरित थाना प्रभारी अनुपम त्रिपाठी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं नवागत थानाध्यक्ष रोहित सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     कोहंडौर थाने में थानाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी की भावभीनी विदाई, चिलबिला चौकी प्रभारी रोहित सिंह ने संभाली थाने की कमान     |     बेटी का घर बसा देंगे, फिर जेल जाएंगे:अनंत सिंह बोले- शाही शादी के बाद 4 दिसंबर को करेंगे सरेंडर     |     बेटे ने बेची पुश्तैनी जमीन तो घर में मचा बवाल:मां-पत्नी और बच्चों ने खाया जहर; 3 की मौत     |     साड़ी पहनाई, फिर नशीला पदार्थ पिलाकर 3 बार किया सामूहिक कुकर्म:जेल में कैदी से हैवानियत, 19 पर एफआईआर     |     राष्ट्रपति भवन में तैनात जवान पर हमले के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दूसरा भी पकड़ा गया     |     रस्सी से बांधकर प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, लखनऊ में महिला से लोगों ने क्यों की हैवानियत?     |     इंसानियत शर्मसार! पहले गैंगरेप, फिर शरीर के साथ बर्बरता,अब छत से नीचे फेंकी गई पीड़िता     |     यूपी चुनाव के लिए सामने आया नया गठबंधन, 2027 में मिलकर लड़ेंगे ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद     |     माइक्रोसॉफ्ट ने एनवीडिया को पछाड़ा,जेनसन हुआंग विवाद से शेयर 6% से ज्यादा टूटा     |     दिल दहलाने वाली वारदात: अपहरण कर मासूम की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000