परिसीमन बिल के खिलाफ विपक्ष के साथ ‘अंगद के पांव’ की तरह खड़ी रहेगी सपा:अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी परिसीमन विधेयक के विरोध में विपक्षी गठबंधन के साथ खड़ी रहेगी। अखिलेश यादव का कहना है कि सरकार पहले से पारित महिला आरक्षण कानून तत्काल लागू करे। सपा परिसीमन को सामाजिक न्याय और राज्यों के प्रतिनिधित्व से जुड़ा मुद्दा मानते हुए इसे आगामी विधानसभा चुनाव में उठाने की तैयारी कर रही है। परिसीमन के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष की सियासत अपने शबाब है। सपा इस बिल के खिलाफ मुख्य विपक्षी इंडिया गठबंधन के साथ अंगद के पांव की तरह खड़ी रहेगी।  शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब 30 नवंबर को लोकसभा में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पेश किए जाने की तैयारी है। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू हो रहा है। सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी तथा महिला आरक्षण को लेकर प्रस्ताव तैयार किया है। इस मुद्दे पर सपा का रुख साफ है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि जिस स्वरूप में महिला आरक्षण बिल संसद में पास हो चुका है, उसे सरकार को तत्काल लागू करना चाहिए। वहीं, परिसीमन बिल को उन्होंने नकार दिया है। सूत्र बताते हैं कि परिसीमन बिल के खिलाफ सपा विपक्ष के साथ अंगद के पैर की तरह मजबूती से खड़ी रहेगी। सपा के रणनीतिकारों का मानना है कि परिसीमन को महज सीटों की संख्या बढ़ाने के तौर पर नहीं देखा जा सकता। यह राजनीतिक प्रतिनिधित्व, सामाजिक न्याय और राज्यों के बीच शक्ति-संतुलन से जुड़ा सवाल है। प्रस्ताव के तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 करने और प्रत्येक राज्य व केंद्र शासित प्रदेश की मौजूदा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रावधान है। साथ ही राज्यों के बीच सीटों के मौजूदा अनुपात को 2051 तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था प्रस्तावित है। सरकार का दावा है कि इससे उन दक्षिणी राज्यों की आशंकाएं दूर होंगी, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन किया है।

इस मुद्दे का राजनीतिक महत्व इसलिए भी बढ़ गया…

सपा के लिए इस मुद्दे का राजनीतिक महत्व इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि 2027 के विधानसभा चुनाव सामने हैं। पार्टी इसे भाजपा सरकार के फैसलों और उनके संभावित राजनीतिक प्रभाव से जोड़कर जनता के बीच ले जाने की तैयारी में है। पार्टी का आकलन है कि जिस तरह नोटबंदी को सरकार का बड़ा फैसला बताया गया था, लेकिन इससे न कालाधन आया और न भ्रष्टाचार रुका, बल्कि ये समस्याएं और बढ़ गईं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि नोटबंदी की तरह परिसीमन भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा। भाजपा इसे यूपी के चुनाव के मद्देनजर ला रही है।

सपा सूत्रों का तर्क है कि यदि परिसीमन के जरिये प्रतिनिधित्व का नया संतुलन बनाया गया तो इसका असर सिर्फ संसद की सीटों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यूपी में भी समीकरण बदलेंगे। ऐसे में पार्टी विपक्षी दलों के साथ मिलकर इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति पर आगे बढ़ेगी। 30 नवंबर को लोकसभा में विधेयक रखे जाने के साथ ही परिसीमन पर सियासी संघर्ष का अगला चरण शुरू होने की संभावना है। सपा का संदेश है कि इस लड़ाई में वह विपक्ष के साथ रहेगी और इसे 2027 के चुनावी विमर्श का मुद्दा बनाने की भी कोशिश करेगी कि आखिर पहले संसद से पास हो चुके महिला आरक्षण कानून को लागू क्यों नहीं किया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रतापगढ़ आयेंगे पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, 29 नवंबर को होगा ऐतिहासिक स्वागत     |     किसान पथ पर ट्रकों की भिड़ंत, लगी भीषण आग, केबिन में जिंदा जला एक व्यक्ति; कई की तलाश जारी     |     यूरिया ओवर रेटिंग का खेल जारी, किसान लुट रहे, प्रशासन की सख्ती के बाद भी नहीं थम रहा डाका     |     बेटे की तलाश में भटक रहे थे माता-पिता, रेलवे लाइन पर मिली उसकी लाश; हालत देख बिलख पड़े     |     दिल्ली में स्पा सेंटरों की आड़ में कथित देह व्यापार का भंडाफोड़, 29 महिलाएं मुक्त; 15 लोग गिरफ्तार     |     भीषण हादसा: रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, मां-बेटे समेत चार की मौत, 11 से अधिक जख्मी     |     परिसीमन बिल के खिलाफ विपक्ष के साथ ‘अंगद के पांव’ की तरह खड़ी रहेगी सपा:अखिलेश यादव     |     पांच चुनावी शिकस्त, दो जीत ! फिर भी 7 हजार से अधिक मतों से शिकस्त के बाद भी पिछले दरवाजे से एमएलसी और उप मुख्यमंत्री की कुर्सी, आखिर भाजपा में राजनीतिक योग्यता का पैमाना क्या है ?     |     सुप्रीम कोर्ट ने साल-2002 गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी की सज़ा पर रोक लगाई, मेडिकल आधार पर ज़मानत मिली     |     चार दिन पहले ही जिस व्यक्ति को रामदेव मे हनुमान जी का अंश बताया था, उसी व्यक्ति को चार दिन बाद ढोंगी, पाखण्डी और मूर्ख कहना रामदेव की कुंठा को ही दर्शाता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000