भांजे को हुआ सगी मामी से प्यार मामा को रास्ते से हटाने को दी सुपारी पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश

पलामू पुलिस ने पिछले 17 अगस्त की रात पाराडाइज टेलर के मालिक तौहिद आलम पर हुए जानलेवा हमले का पर्दाफाश कर दिया है। दरअसल अपनी सगी मामी के प्यार में अंधा होकर भांजा इरशाद ने अपने एक दोस्त आरजू के साथ मिलकर मामा तौहिद को रास्ते से हटाने के लिए 3.5 लाख की सुपारी मंजर व जुम्मन को दी थी। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी है। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना व तकनीकी साक्ष्य के आलोक में मुस्लिम नगर निवासी मामी गौसीया परवीन,  मो. इरशाद व आरजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं फरार शूटर मंजर व जुम्मन की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है। बताया कि इरशाद का उसकी सगी मामी से पिछले काफी दिनों से इश्क चल रहा था। इसकी भनक मामा तौहिद आलम को लग गई। मामा के दुकान चले जाने के बाद भांजा मामी के घर में चला जाता था। इस बात को लेकर टेलर मास्टर ने अपनी पत्नी को टार्चर करने लगा। इस बीच एक दिन उसने भांजे को भी घर नहीं आने की चेतावनी दे थी। इससे आहत इरशाद ने अपनी मामी सहित दोस्त आरजू, मंजर व जुम्मन के साथ मिलकर मामा को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

इसके लिए तीन चार किश्तों में मंजर व जुम्मन को सुपारी की राशि भी अदा कर दी थी। इस बीच पैसा देने के सात-आठ माह गुजर जाने के बाद तौहिद को रास्ता से हटाने के लिए दवाब बनाया जाने लगा। इसके बाद 17 अगस्त की रात दुकान में ही जुम्मन व मंजर ने तौहीद पर हत्या की योजना से गोली चलाकर फरार हो गए। लेकिन किस्मत से गोली टेलर मास्टर के कंधे में लगने से जान बच गई। मामी -भांजे में वाट्सएप काल से होती थी बातें टेलर मास्टर पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा करने में शहर थाना की पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल लोक लिहाज के डर से मामा द्वारा पुलिस को कुछ बताया नहीं जा रहा था। इस बीच पुलिस ने कई संदिग्धों के मोबाइल सीडीआर निकालकर जांच शुरू कर दी। इसमें पाया गया कि टेलर मास्टर के भांजा व उसकी पत्नी के बीच कई बार बातचीत हुई है। मोटर मैकेनिक का काम करने वाले इरशाद ने कमेटी के माध्यम से दो लाख रुपया उठाया था। इसी से सुपारी दी थी। पुलिस टीम में थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा, समीर तिर्की, जितेंद्र कुमार, रेवाश्कर राणा, नबी अंसारी सहित तकनीकी शाखा व सशस्त्र बल शामिल थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000