न्यूज़ चैनल में नौकरी देने के नाम पर युवती से एक लाख रूपये की ठगी कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

मेरठ। गाजियाबाद की युवती से मेरठ के एक न्यूज़ चैनल में नौकरी देने के नाम पर एक लाख रूपये की ठगी का मामला सामने आया है। परिवादी के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये जिसपर न्यायालय के अनुपालन में थाना सदर बाजार मेरठ पर मुक़दमा पंजीकृत हुआ है। जानकारी के अनुसार गाज़ियाबाद की मूल निवासी दिव्या जैन पुत्री विनोद जैन की मुलाक़ात गाज़ियाबाद निवासी हिमांशु त्यागी से हुई तो उसने अपने आपको मेरठ के एक न्यूज़ चैनल का एनसीआर हेड बताया और अपना ऑफिस मेरठ केंट बी सी लाइन में बताकर झांसे में लिया कि अगर आप हमारे चैनल में पैसा इन्वेस्ट करोगी तो आपको हर माह मोटा मुनाफा होगा इसके अलावा आपको 15 हज़ार रूपये बतौर सैलरी भी देंगे।

आरोप है कि सुनहरे सपने दिखाकर हिमांशु त्यागी नामक नटवर लाल ने पीड़िता दिव्या जैन को झांसे में लिया तथा अपने साथ मेरठ केंट ऑफिस लेकर आया और उसकी मुलाक़ात सिद्धार्थ शर्मा नामक एक व्यक्ति से कराते हुए बताया कि ये हमारे बॉस हैँ और पल्स 24 न्यूज़ चैनल के प्रधान संपादक हैं। दोनों जाल साज़ो ने मिलकर दिव्या जैन को ऐसा ठगा कि वह भोचक्की रह गई तत्पश्चात पीड़िता दिव्या जैन ने दोनों आरोपियों से जब दूरभाष वार्ता कर अपनी रकम वापस मांगी तो दोनों ही आरोपी एक दूसरे पर टालते रहे इतना ही नहीं पीड़िता के ज़्यादा ताक़ाज़ा करने पर उसे गाली गलोच तथा धमकी भी दे डाली दिव्या जैन ने दोनों से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी कर ली थी। जिसमें दोनों आरोपी विभिन्न बहाने बनाकर उसे टालते हुए सुनाई दे रहे हैं।

मेरठ लाकर इस तरहाँ बनाया ठगी का शिकार सुनियोजित आमंत्रण पर मेरठ केंट बी सी लाइन ऑफिस पहुंची पीड़िता दिव्या जैन को हिमांशु त्यागी व सिद्धार्थ शर्मा ने मिलकर सुनहरे सपने दिखाए। उसे बताया कि यह हमारा हेड ऑफिस है। और हमारा यह चैनल हिंदुस्तान के 16 से ज्यादा राज्यों में अपनी पकड़ बना चुका है। आप हमारे चैनल में अगर एक लाख रुपया इन्वेस्ट करोगी तो हमारे साथ पार्टनर बन जाओगी। और आपको महीने की इनकम शुरू हो जाएगी। इसके अलावा हम आपको हर माह 15 हजार रूपये बतौर सैलरी भी देंगे इतना ही नहीं हिमांशु त्यागी ने अपने हस्त लेख में दिव्या जैन को एक निदर्शन पत्र भी दिया जिसमे माह वार मुनाफ़ा दर्शाया गया इस तरहॉं अपने कूट रचित जाल में फसाकर उससे पैसा ऐंठ लिया तथा उसे एक पल्स 24 न्यूज़ चैनल का आई कार्ड भी बना कर दिया।

जबकि दिव्या जैन को पत्रकारिता की ए बी सी डी भी नहीं मालूम पैसा देने के बाद अगले दिन दिव्या जैन इनके ऑफिस मेरठ कैंट गई। तो इन लोगों ने कुछ दिन बाद ऑफिस आने की बात कही और उसे बहाने बनाकर चलता कर दिया। कुछ समय बीत जाने के बाद पीड़िता ने जब इन लोगों से अपना प्रॉफिट दिए जाने की बात कही तो उपरोक्त आरोपी एक दूसरे पर टालने लगे तब पीड़िता दिव्या जैन को प्रतीत हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है। दिव्या जैन के अधिवक्ता ने क्या कहा पीड़िता के विद्वान अधिवक्ता आफ़ताब अंसारी ने बताया कि इस मामले में पीड़िता ने थाने से लेकर आला अधिकारियों तक से शिकायत की लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। तो उसने मेरे माध्यम से न्यायालय का दरवाजा खटखटाया तथा न्यायालय के सामने प्रार्थना पत्र देकर दिव्या के तर्क रखे गये तथा आरोपियों के दिए हुए कूट रचित दस्तावेज व प्रेस कार्ड एवं उनका दिया हुआ। निदर्शन पत्र भी न्यायालय के समक्ष पैश किये माननीय न्यायालय ने दिव्या जैन के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए दो जाल साज़ो के विरुद्ध थाना अध्यक्ष सदर बाज़ार को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000