प्रेमी ने शादी से किया इनकार प्रेमिका ने दुपट्टे से गला घोंटकर ले ली जान पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई। एक 32 वर्षीय महिला को पुलिस ने आरे कॉलोनी में शनिवार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी की कथित तौर पर हत्या कर दी थी। पुलिस की पूछताछ में निकलकर सामने आया है कि महिला जोहरा शाह ने अपने प्रेमी रमजान शेख का पीछे से गला घोंटने के लिए दुपट्टे का इस्तेमाल किया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शाह और शेख (26) बीते एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। वे पवई और आरे के बीच स्थित फिल्टरपाड़ा में रहते थे। दोनों के बीच शादी करने को लेकर निजी जिंदगी में अनबन चल रही थी, जिसके निपटारे के लिए वे पुलिस के पास जा रहे थे। इसी दौरान खटपट के बीच प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या को अंजाम दे दिया। वहीं हत्या के बाद पुलिस की पूछताछ में प्रेमिका ने गुनाह कुबूल कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शाह शेख के साथ शादी करना चाहती थी। जब वे दोनों साथ रहने लगे तो शेख शादी करने के लिए तैयार हो गया था। लेकिन हाल ही में वह इसके लिए तैयार नहीं था। वहीं शाह को भी शेख के भरोसे पर शक था। शाह जो कि पहले से ही शादीशुदा थी और उसके पति से दोनों के छह बच्चे थे। वह दो साल पहले अपने पति से अलग हो गई थी। शाह के के दो बच्चे उसके और शेख के साथ फिल्टरपाड़ा में ही रहते थे। वहीं शाह के चार बड़े बच्चे अपने गृहनगर उत्तर प्रदेश में शाह की मां के साथ रहते थे। जानकारी के मुताबिक शनिवार को शाह और शेख के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया। शाह ने शेख पर शादी के झूठे वादों के साथ उसे धोखा देने का आरोप लगाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब एक बज रहा था जब आरे कॉलोनी स्थित पिकनिक प्वाइंट के पास एक बीट चौकी तक पहुंचने के लिए दोनों निकले।

लेकिन इससे पहले शेख ने धोखा दे दिया और पुलिस के पास जाने से मना कर दिया, जिससे कि शाह नाराज हो गई। जहां ऑटो में पीछे की सीट पर शाह और ड्राइवर सीट पर शेख बैठा था। इस बीच दोनों के बीच बहस के साथ मारपीट भी हुई। तभी कथित तौर पर पीछे से शेक का गला घोंटने के लिए शाह ने अपने दुपट्टे का इस्तेमाल किया। शेख को गला दबाकर मारने के बाद शाह ऑटो से उतरकर खुद ही पवई थाने में आत्मसमर्पण करने पहुंच गई। वह दोपहर करीब 1.30 बजे पवई पुलिस स्टेशन पहुंची और अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दी। पवई पुलिस अधिकारियों ने आरे पुलिस को अपने समकक्षों को सूचित किया, जिसके बाद इस बात की पुष्टि की कि शेख अब नहीं रहा। इसके बाद पुलिस ने शाह को हिरासत में ले लिया। शाह के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या के आरोप का मामला दर्ज किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     40 साल तक मुकदमे में फंसाए रखा घर,हाईकोर्ट ने किराएदार पर लगाया 15 लाख का जुर्माना     |     रामनगरी में रफ्तार का कहर:लता मंगेशकर चौक पर डंपर ने 5 को रौंदा, एक की मौत     |     गुरू और शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित, कॉलेज में कुकर्मी शिक्षक ने छात्रा के साथ बनाए शारीरिक संबंध, पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     आशिक का शरीर पर गुदवाया नाम,पति को धमकाया,मेरठ वाले सौरभ के तो 15 ही हुए, तुम्हारे 30 टुकड़े करुंगी     |     अमेठी पुलिस की गुंडागर्दी,घर में घुसकर महिलाओं से की गाली गलौज, धक्का मुक्की, इंस्पेक्टर भूल गया इंसानियत     |     दामाद के साथ भागी मां तो भड़की बेटी, कहा-घर में 10 रुपये तक नहीं छोड़े     |     हाय रे सास, दामाद के सामने बेटी की आशिक से करवा दी शादी, पत्नी को विदा होते देखता रह गया पति     |     शौहर से परेशान मुस्लिम युवती ने किया धर्म परिवर्तन, सबीना से बनी सुमन, हिंदू युवक से की शादी     |     UP में बेवफा पत्नियों का खूनी खेल, मेरठ से कुशीनगर तक 34 दिनों में उठी 12 मर्दों की अर्थी,औरतों की आशनाई में हो ग‌ए शहीद     |     10 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, बिल्डिंग में छिपाया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000