एनकाउंटर तो कर दिया बुलडोजर भी चला देंगे लोगो में दहशत का माहौल लखीमपुर कांड के आरोपी के परिजन घर से समेटने लगे सामान

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में दो सगी बहनों के साथ रेप और हत्या के आरोपी जुनैद के परिवार को अब अपने घर पर बुलडोजर चलने का डर सता रहा है। इस वजह से परिवार ने घर में सामान को समेटना शुरू कर दिया है। जुनैद के पिता ने कहा कि जब मेरे कहने पर बेटा आ ही गया था तो एनकाउंटर क्यों कर दिया? यानि पिता ने एनकाउंटर पर सवाल उठाया। जुनैद के पिता मोहम्मद इसराइल ने कहा कि जब मैंने बेटे को फोन कर वापस बुलाया और वह पलिया से दूसरी बस पकड़ कर वापस आ रहा था, तभी खुटार टोल प्लाजा पर उसे पुलिस ने पकड़ लिया और बाद में पता चला उसे एनकाउंटर कर घायल किया गया है, अगर पुलिस बेटे का एनकाउंटर कर सकती है तो अब कहीं उनके घर पर बुलडोजर ना चल जाए। इस घटना में गिरफ्तार अन्य आरोपियों सोहेल और करीमुद्दीन के परिजनों की ही तरह जुनैद के पिता इसराइल भी अपने बेटे को बेगुनाह बता रहे हैं। उनका कहना है कि मेरा बेटा तो हैदराबाद में ग्रिल का काम करता है, उसका इन लड़कियों से कोई सरोकार नहीं। जुनैद का परिवार दो सगी बहनों के हत्याकांड में उसके शामिल होने से साफ इनकार कर रहा है।

अफवाह के बाद खाली करने लगे मकान दो सगी बहनों की रेप के बाद हत्या कर उनके शव को फांसी पर लटकाने के आरोप में पुलिस ने लालपुर गांव के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जहां आज एक अफवाह उड़ी कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलेगा। बुलडोजर का डर परिवार पर ऐसा छाया कि आरोपियों के परिजन अपने घर में रखा सारा सामान हटाते दिखाई दिए। बुलडोजर के डर से दोनों लड़कियों की रेप और हत्या के आरोपियों के परिजन अपने-अपने घरों को खाली कर रहे हैं। बुलडोजर के डर से अपने मकान को खाली कर रहे लोगों ने बताया कि यहां एक अफवाह उड़ी है कि बुलडोजर आएगा और आरोपियों के घर को गिरा देगा, जिसके लिए हम लोग अपने खाने-पीने का राशन का सामान निकाल रहे हैं। क्या है पूरा मामला गौरतलब है कि लखीमपुर के एक गांव में बुधवार को दो सगी बहनों की पेड़ से लटकती लाश मिली थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। उसके मुताबिक दो बेटियों की मौत 6 गुनहगार हैं- जुनैद, सुहैल, आरिफ, हफीजुररहमान, करीमुद्दीन और छोटू. छोटू की भूमिका को पुलिस बेहद अहम बता रही है. छोटू उन दो बहनों का पड़ोसी है, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। दोनों एक ही गांव और एक ही बिरादरी के हैं।

दोनों घरों के बीच महज 300 मीटर की दूरी है. पुलिस का दावा है कि दोनों लड़कियां तीनों लड़कों को जानती थीं और उन्हें बहला-फुसला कर ले जाया गया, लेकिन परिवार इस बात को कबूल नहीं कर रहा। उसका कहना है कि दोनों लड़कियों को जबरन घसीट कर ले जाया गया। इस परिवार की मानें तो इन दो बहनों के साथ ज्यादती की इंतेहा हुई है। परिवार का आरोप है दोनों को अगवा किया गया, उनसे रेप हुआ और फिर दोनों की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिए गए। परिवार ने सबसे पहले पड़ोस में रहने वाले छोटू पर आरोप लगाया था। परिवार का आरोप है कि जब जुनैद और उसके साथी दोनों लड़कियों को बाइक पर ले गए तब उनकी मां और पिता पुलिस थाने पहुंचे, लेकिन उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि, पुलिस इन आरोपों से इनकार कर रही है। यही नहीं उसने सुबह होते-होते इस केस की गुत्थी सुलझाने का दावा भी कर दिया। फिलहाल पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को जेल भेज दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की सांसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000