कार में मिली छात्रा की लाश परिजनों ने 16 नवंबर को थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से लापता युवती के हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक कार में युवती की लाश कार में मिली है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी और लाश कार में रखकर फरार हो गया। कार से बदबू आने पर मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार भिलाई निवासी 24 वर्षीय युवती प्रियंका सिंह बिलासपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बीते 16 नवंबर को परिजनों ने कोतवाली थाने में प्रियंका के गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि प्रियंका कस्तूरबा नगर निवासी मेडिकल व्यवसायी आशीष साहू से संपर्क में थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जो बताया उसे जानकर पु​लिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। आशीष ने पुलिस को बताया कि प्रियंका की हत्या करने के बाद उसकी लाश घर से पीछे रखे कार में छिपा दी है। आरोपी से मिली जानकारी के बाद पुलिस की टीम आशीष के घर कस्तूरबा नगर पहुंची और कार से प्रियंका के शव को बरामद कर लिया। आशीष ने बेरहमी से गला दबाकर हत्या करने के बाद कार में प्रियंका का शव छिपा दिया था। बताया जा रहा है, चार दिन पहले ही आशीष ने प्रियंका का हत्या कर लाश घर में खड़ी कार में छिपा दिया था। पुलिस की माने तो प्रारंभिक जांच में लेन देन के विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। दोनों शेयर मार्केट में इन्वेस्ट भी करते थे। इसी के पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000