योगी सरकार शीतकालीन सत्र  में लाएगी अनुपूरक बजट 50 हजार करोड़ से ज्यादा का हो सकता है अनुपूरक बजट, इन परियोजनाओं के लिए जुटाएगी धन

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए दोनों सदनों में अनुपूरक बजट पेश करेगी। विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होगा। सूत्रों के मुताबिक इसमें सरकार 50 हजार करोड़ से ज्यादा के अनुपूरक बजट का प्रस्ताव पेश कर सकती है। इसके लिए वित्त विभाग के अधिकारी जुटे हुए हैं। कई प्रोजेक्ट के लिए अतिरिक्त धनराशि का इंतजाम अनुपूरक बजट में ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी,जेवर एयरपोर्ट, कानपुर समेत सभी मेट्रो परियोजनाओं,सिंचाई विभाग और कल्याणकारी विभागों के लिए अतिरिक्त राशि की व्यवस्था होगी।निकाय चुनाव के मद्देनजर भी अनुपूरक बजट में घोषणाएं हो सकती हैं।तीन दिनों के इस संक्षिप्त सत्र के दौरान सरकार कुछ विधेयक भी पास करा सकती है। पहले दिन मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलिविधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। अनुपूरक बजट में योगी सरकार अगले वर्ष फरवरी में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के लिए धनराशि की व्यवस्था करेगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने की सर्वदलीय बैठक, मांगा सहयोग शीतकालीन सत्र से पूर्व आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता विपक्ष अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सत्ता पक्ष की ओर से अपनी बात रखी। वहीं अखिलेश यादव की जगह सपा से मनोज पांडेय,कांग्रेस से आराधना मिश्रा, बसपा से उमाशंकर सिंह बैठक में शामिल हुए। इसके अलावा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भ‌इया और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों से सदन के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील की। इससे पहले विधानमंडल का मानसून सत्र 19 से 23 सितंबर तक चला था। योगी कैबिनेट की बैठक में पास हुआ था प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 16 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में विधानमंडल का शीतकालीन सत्र पांच दिसंबर से शुरू करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई थी।योगी सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए 6,15,518.97 करोड़ रुपए का बजट बीती 29 मई को पेश किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000