उत्तरप्रदेशसुल्तानपुर पत्नी के मायके जाने से दुखी युवक ने फांसी के फंदे से लटककर की खुदकुशी By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jan 13, 2023 961 उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी के मायके जाने से दुखी युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बल्दीराय के थाना प्रभारी (एसएचओ) अमरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के पूरे गजराज मजरे बिरधौरा गांव में घनश्याम यादव (35) ने मंगलवार को अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को दिन में लगभग 12 बजे जब पड़ोसियों ने देखा कि घनश्याम के घर से कोई नहीं निकला तब पता चला कि उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने बल्दीराय पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के हवाले से पुलिस ने बताया कि काफी दिनों से युवक मानसिक रूप से बीमार था। उसकी पत्नी मायके चली गई थी, वह अपने भाइयों से अलग रहता था। एसएचओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। समाचार 961 Share