दोस्त की पत्नी से कर बैठा प्यार वेलेंटाइन डे पर मुलाकात न होने पर प्रेमी ने प्रेमिका की दहलीज पर खाया जहर हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के हरदोई के बिलग्राम इलाके में वेलेंटाइन डे के रोज़ एक आशिक ने अनोखे कारनामे को अंजाम दे दिया। यहां शादीशुदा प्रेमिका से मिलने की चाहत लिए हुए वेलेंटाइन-डे वाले दिन हाथ में चाकू ले कर उसकी दहलीज़ पर पहुंच गया। पहले तो उसने साथ-साथ मरने की बात कही, लेकिन महबूबा ने उसकी हां में अपनी न जोड़ दी तो अलग-थलग पड़ चुके महबूब ने वहीं पर ज़हर खा लिया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। दरअसल कोतवाली शहर के तत्यौरा गांव निवासी सुधीर राजस्थान में काम करता था। वहीं काम करने वाली एक युवती से उसकी साल-2013 में मुलाकात हुई। युवती शादीशुदा थी, सुधीर ने दावा किया साल-2013 में फिर भी दोनों के बीच प्यार हो गया। नतीजतन दोनों साथ-साथ जीने और साथ-साथ मरने की कसमें खाने लगे। युवती बिलग्राम इलाके के एक गांव आई हुई थी।

सुधीर भी उसके पीछे-पीछे पहुंच गया। वेलेंटाइन-डे पर उसने प्रेमिका से मिलने की ख्वाहिश जताई। सुधीर हाथ में चाकू ले कर अपनी महबूबा की दहलीज़ पर पहुंच गया। वहां उसने मिलने की अर्ज़ी लगाई और कहा कि दोनों एक साथ ज़हर खा कर प्यार की दुश्मन दुनिया से अलविदा कह देंगे। लेकिन महबूबा ने अपने महबूब की हां में हां नहीं बल्कि न जोड़ दी, बस फिर क्या था, महबूब ने वहीं पर ज़हर खा लिया। उसी बीच यूपी-112 की पीआरवी उधर से निकली। सुधीर को सड़क पर पड़ा देख उसे तुरंत सीएचसी पहुंचाया। वहां उसके पास से चाकू भी बरामद किया गया है। सीएचसी पर मौजूद अधीक्षक डा.राजेंद्र कुमार ने उसका इलाज किया। डा. कुमार के मुताबिक ज़हर खाने से सुधीर की हालत बिगड़ी है। इसलिए उसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000