जिस बेटे को अंगुली पकड़कर चलना सिखाया था पिता, उसी ने बड़ा होकर उनकी छीन लीं सांसें

कलयुगी बेटा जिस बेटे को अंगुली पकड़कर चलना सिखाया था, वहीं बड़ा होकर उनकी सांसें छीन लीं। कलयुगी बेटे की कहानी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से जुड़ी है। जहां बेटे ने पिता की हत्या करवा दी। हत्या को अंजाम देने के लिए उनसे एक करोड़ रुपए की सुपारी दी थी। 32 साल का आरोपी कुछ समय पहले ही जेल से छूटा था। उसपर पत्नी की हत्या का आरोप लग चुका था। चलिए वारदात की पूरी कहानी तफ्तीश से बताते हैं। मराठीहल्ली के कावेरप्पा ब्लॉक में नारायण स्वामी रहते थे। 13 फरवरी को उनकी हत्या उनके अपार्टमेंट के बाहर दो बाइक सवार ने कर दी। चाकू से गोदकर नारायण स्वामी को उन्होंने मार डाला। नारायण स्वामी का बेटा एन मणिकांत हत्या का चश्मदीद गवाह था। उस मराठाहल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जब पड़ताल की तो हैरान रह गई। मणिकांत ही इस हत्या में शामिल था। उसने 1 करोड़ की सुपारी दी थी पिता की हत्या करने के लिए।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मृतक उस अपार्टमेंट में पत्नी और बहू अर्चना के साथ रहते थे। आरोपी मणिकांत ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि वह इस बात को लेकर परेशान था कि पिता ने फ्लैट उसकी दूसरी पत्नी अर्चना के नाम करने के लिए कहा था। इतना ही नहीं पैसे देने भी बंद कर दिए थे। इसे लेकर उसने पिता के साथ-साथ मां को भी खत्म करने का फैसला किया था। इसके लिए पुलिस ने आदर्श और शिव कुमार एनएम को सुपारी दी थी पिता और मां की हत्या करने के लिए। पिता की हत्या के बाद मां को रास्ते से हटाने की प्लानिंग थी। उसने काम पूरा होने पर एक करोड़ रुपए देने का वादा किया था। इतना ही नही एक-एक फ्लैट और कार देने का भी वादा किया था। इसने दोनों को एडवांस में एक लाख रुपए दिए थे। मणिकांत पहली पत्नी की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है।

साल-2013 में उसकी पहली पत्नी की हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। हालांकि साल-2020 में उसे बरी कर दिया गया था। जिसके बाद उसने अर्चना से दूसरी शादी की थी। लेकिन बाद में दोनों के बीच झगड़े होने लगे। पिछले साल अगस्त में उसने पत्नी को कथित रूप से चाकू भी मारा था। जिसमें वो जख्मी हो गई थी। जिसके बाद हत्या की कोशिश करने के जुर्म में उसे बेंगलुरू केंद्रीय कारागार भेज दिया गया था। हाल ही में वो जमानत पर बाहर निकला था। अर्चना और मणिकांत की एक नवजात बच्ची भी है। नारायण स्वामी ने अर्चना के नाम पर अपने अपार्टमेंट में एक फ्लैट पंजीकृत करने का फैसला किया ताकि वह आराम से स्वतंत्र जीवन अपने बच्चे के साथ जी सके। लेकिन कलयुगी बेटे को यह पसंद नहीं आया और उसने पिता की हत्या करा दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000