पुलिस ने किया हत्या का खुलासा पत्नी ने ही कराई थी प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या

गोरखपुर के गीडा में विदेश से युवक रामानंद हत्याकांड के खुलासे के पीछे पुलिस की सूझबूझ काम आई। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने एसओ मदन मोहन मिश्रा व उनकी टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया था। पुलिस को उसी दिन संदेह हो गया था कि जिस तरह से शव मिला है, डूबने से मौत नहीं हुई। दूसरे मौके पर कोई संघर्ष के निशान भी नहीं थे, जिस वजह से यह भी साफ हो गया कि हत्या पोखरे के पास तो नहीं की गई है। इसके बाद पुलिस ने घर में जांच की। पुलिस के हाथ सीतांजली की पत्नी की डायरी लग गई, जिसमें उसने पति से खराब रिश्ते का कई जगह जिक्र किया था। उसी डायरी में पुलिस को एक फोटो मिली जिसमें सीतांजली के साथ एक गैर आदमी था, जो उसका पति नहीं है। पुलिस ने फिर छत पर जांच की तो एक टूटा मोबाइल फोन मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद कड़ी से कड़ी जोड़कर पुलिस ने घटना का पर्दाफाश किया। टूटा मोबाइल बृजमोहन का था।

घरवालों ने पहले दिन ही शव मिलने के बाद डूबने से मौत मान ली थी। क्योंकि, घर में सभी मौजूद थे, इस वजह से किसी को कोई शक नहीं था। लेकिन, पुलिस को पहले दिन ही शक हो गया था। मौका-ए-वारदात का निरीक्षण के बाद पुलिस को शक था कि इसकी हत्या की गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को यकीन हो गया। इसके बाद पुलिस ने रामानंद के पिता रामप्रीत विश्वकर्मा की तहरीर पर हत्या कर साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज कर जांच की और हत्या का खुलासा किया। खुलासे के बाद घरवाले भी हैरान है। एसएसपी ने टीम में शामिल एसओ मदन मोहन मिश्रा, उप निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी आलोक राय और उनकी टीम को इनाम दिया।

पूरा मामला यह है कि गोरखपुर जिले में गीडा थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव में दुबई से कमाकर लौटे रामानंद विश्वकर्मा का शव सात अप्रैल को पोखरे में मिला था। पुलिस ने जांच की तो मामला हत्या का सामने आ गया। जांच में पता चला कि रामानंद विश्वकर्मा की पत्नी सीतांजली ने प्रेमी साफ्टवेयर इंजीनियर बृजमोहन विश्वकर्मा और उसके दोस्त अभिषेक के साथ मिलकर की थी। आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। जांच में पता चला कि सीतांजली ने घरवालों के खाने में नींद की गोली मिलाकर देने के बाद प्रेमी और उसके दोस्त संग मिलकर हत्या कर शव को पोखरे में फेंका था। हत्या में शामिल अभिषेक चौहान फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000