पत्नी ने पति के अफेयर का किया विरोध, तो पत्नी कुल्हाड़ी से से वार कर उतारा मौत के घाट बच्चों पर भी किया हमला

राजधानी दिल्ली के नेब सराय इलाके में गुरुवार की शाम एक महिला की हत्या की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का विरोध करने पर पति ने पत्नी, बेटी और बेटे पर कुल्हाड़ी से कई वार का तीनों को घायल कर दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आरोपी की पत्नी की मौत हो गई है। बेटा और बेटी का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान विजय वीर (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 302/307 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी के मुताबिक, विजय वीर (55) मूलरूप से यूपी के गढ़ मुक्तेश्वर के रहने वाले हैं। जो शादी के बाद पत्नी सुमन और दो बच्चों के साथ नेब सराय के इंदिरा एनक्लेव में रहते थे। गुरुवार की शाम 6:24 बजे एक युवती का कॉल आया। उसने बताया कि उसके पिता ने मां पर हमला कर दिया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि खून से लथपथ हालत में महिला बिस्तर पर पड़ी है।

बेटे और बेटी पर भी कई वार किए गए थे। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सुमन ने दम तोड़ दिया है। बाकी दोनों घायलों का इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विजय ने पहले कुल्हाड़ी से पत्नी सुमन पर हमला किया। इसके बाद बेटे और बेटी को मारने के लिए कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा और कई वार किए। दोनों बच्चों ने पिता से कुल्हाड़ी छीनकर खुद को एक कमरे में बंद कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि 1992 में विजय और सुमन की शादी हुई थी। 1993 में बेटी और 1995 में बेटा शशांक का जन्म हुआ था। विजय वीर कई साल से अपनी पत्नी सुमन को प्रताड़ित करता था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि 2017 में पत्नी को पीट रहा था। बेटा शशांक मां को बचाने पहुंचा तो आरोपी ने बेटे पर गोली चला दी थी। इसमें शशांक घायल हो गया। जिसके बाद महरौली में विजय के खिलाफ 307 के तहत केस दर्ज किया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000