दो बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ किया सुसाइड घर से कुछ ही दूर पेड़ से एक ही फंदे से लटके मिले दोनों के शव

राजस्थान के बाड़मेर जिले में दो बच्चों की मां ने प्रेमी युवक के साथ पेड़ पर लटककर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। दोनों ने विवाहिता के घर से करीब 500 मीटर दूर ओरण में एक ही फंदे से लटकर सुसाइड कर लिया। जानकारी मिलने पर शिव पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना बाड़मेर जिले के शिव काश्मीर सुरजानिया तलाई के पास की है। वहीं, पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे है। जानकरी के अनुसार, रामदेरिया काश्मीर गांव निवासी खरथाराम (22-वर्ष) पुत्र हनुमानराम गुरुवार को दोपहर के समय बाड़मेर जाने का कहकर घर से निकला था। वहीं, विवाहिता कमला (25-वर्ष) पत्नी हरुराम उर्फ पप्पूराम रात को बिना बताए घर से निकल गई थी। दोनों ने रात के समय में विवाहिता के घर से कुछ ही दूरी पर एक ही फंदे से लटककर दोनों सुसाइड कर लिया।

सुबह जब गांव के लोग वहां से गुजर रहे थे। तब दोनों के शवों को लटका देखकर आसपास के लोगों ने परिजनों ग्रामीणों को सूचना दी। इस पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा हो गया। जानकारी लगने पर शिव पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, एफएसएल टीमें को बुलाया है। प्रथम दृष्टया दोनों के बीच लंबे समय से लव अफेयर चल रहा था। शिव थानाधिकारी रामप्रतापसिंह के मुताबिक ग्रामीणों से सुसाइड की सूचना मिली थी। इस मौके पर पहुंचकर कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, एफएसएल टीम को बुलाया है। घटना स्थल से सबूत जुटाए जा रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक विवाहिता कमला की शादी चार साल पहले हुई थी। विवाहिता की दो बच्चियां है। इसका पति खेती बाड़ी करता है। वहीं मृतक खरथाराम कमठा कारीगर है। विवाहिता का ससुराल व मृतक का ननिहाल पास में ही था। दोनों के घरों में करीब 7-8 किलोमीटर दूर है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों दूर के रिश्तेदार है और दोनों के बीच फोन पर संपर्क हुआ है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000