तस्करी के लिए लाई जा रही थी डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की 17 सोने की बिस्कुट, 2 तस्करों को GRP पुलिस ने किया गिरफ्तार

तस्करी का सोना खपाने के लिए गोरखपुर एक बड़ा बाजार बन चुका है। आए दिन अवैध रूप से लाए गए सोने की खेप यहां पकड़ी जाती है। बावजूद इसके यह खेल अभी तक बंद नहीं हुआ है। हालिया मामले में गोरखपुर जीआरपी और रेवेन्यू की टीम को बड़ी सफलता मिली है, जब उन्होंने कोलकाता से गोरखपुर आ रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में सोने के बिस्किट बरामद किए हैं। पूछताछ के लिए रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम दोनों को अपने साथ ले गई है।

कमर में बांध कर ला रहे थे सोने के बिस्किट…

एडीजी और एसपी जीआरपी के संयुक्त नेतृत्व में गोरखपुर और देवरिया जीआरपी पुलिस को उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को भारी मात्रा में तस्करी के सोने के साथ पकड़ा गया। जीआरपी पुलिस ने दोनों को देवरिया पार्सल के पास से गिरफ्तार किया है। अमित और नेहा वर्मा नामक दोनों तस्कर कोलकाता से सोने के 17 बिस्किट लेकर गोरखपुर आ रहे थे। दोनों ने इन बिस्किटों को कमर मैं बांध रखा था। मार्केट में इनकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। तस्करों के पास इन सोने के बिस्किट के कोई वैध कागजात नहीं थे। फिलहाल रिवेन्यू इन्वेस्टिगेशन की टीम दोनों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

क्या कहना है कि जीआरपी का…

एसपी जीआरपी अवधेश सिंह ने बताया कि मुखवीरों से हमें मंगलवार की रात सूचना मिली की दो लोग तस्करी का सोना लेकर गोरखपुर के लिए जा रहे हैं। तत्काल गोरखपुर जीआरपी और देवरिया जीआरपी की टीम से संपर्क किया गया। मौके से देवरिया जिले की नेहा वर्मा और अमित वर्मा को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने के 17 बिस्किट बरामद किए गए हैं। जिनका कुल वजन 2 किलो 100 ग्राम से ज्यादा है।मार्केट में इनकी अनुमानित कीमत 1.5 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि बैंकॉक से कोलकाता यह सोना लाया गया था और वहां से गोरखपुर तक लाने की जिम्मेदारी हमारी थी। इसे गोरखपुर के तस्करों को सौंपना था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह उनका पहला ट्रिप है। एक ट्रिप के उन्हें 50 हजार रुपये मिलते हैं। एसपी ने बताया कि विगत अप्रैल माह में भी इसी तरह दो तस्कर को पकड़ा गया था जो बांग्लादेश से सोना लेकर गोरखपुर आये थे, दिसंबर 2022 में भी 5 किलो सोने के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल पकड़े गए दोनों तस्करों को आगे की पूछताछ के लिए रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम को सौंप दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी में 30 साल तक BJP की सरकार रहेगी, राहुल गांधी अगले 30 साल चुनाव नहीं जीतेंगे : अमित शाह     |     राजस्व विभाग में बनाये गये नियमों को दरकिनार करके गृह ब्लॉक सदर के रहने वाले सचिन यादव को सदर तहसील में किया गया है, तैनात     |     राजस्व विभाग के अधिकारी बने भस्मासुर, जनपद में तैनात हल्का लेखपालों के तबादले के मामले पर धृतराष्ट्र बने हैं, राजस्व अधिकारी      |     पीएम मोदी 25 अक्टूबर को आध्यात्मिक नगरी काशी में, नमो घाट पर देखेंगे विंग्स ओवर गंगा एयर शो     |     हाईकोर्ट लखनऊ ने दिया आदेश; मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के विरुद्ध 10,000 रुपये का जमानती वारंट (Bailable Warrant) को कराया जाए, तामील     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000