माफिया अजीत शाही ने किया था नगर निगम की जमीन पर  कब्जा पुलिस ने चलाया बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के माफिया अजीत शाही के अवैध कब्जे पर सोमवार की सुबह नगर निगम का बुलडोजर चला। बेतियाहाता दक्षिणी में लखनऊ हाइवे पर 31 डिस्मिल (1250 वर्म मीटर) भूमि पर पिछले 15 वर्ष से माफिया का अवैध कब्जा था। पुलिस के शिकंजा कसने के बाद हरकत में आई नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की। मूल रुप से देवरिया के भाटपार रानी, पकड़ी बाबू गांव का रहने वाला माफिया अजीत शाही बेतियाहाता के आवास-विकास कालोनी में परिवार के साथ रहता है। 15 वर्ष पहले उसने आवास से 500 मीटर की दूरी पर लखनऊ हाइवे से सटे नगर निगम की 31 डिस्मिल बेसकीमती भूमि पर कब्जा कर लिया। चहारदीवारी का निर्माण कराने के बाद चार कमरा, किचन व बाथरूम बनवाने के बाद गेट पर अपनी पत्नी व मां के नाम का बोर्ड लगा दिया।

12 मई 2023 को शाहपुर थाने में बैंककर्मियों को धमकाने व जबरिया वसूली करने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने माफिया अजीत शाही पर शिकंजा कसा तो उसके काले कारनामे सामने आने लगे। संपत्ति की जांच कराने पर अवैध कब्जे की जानकारी मिली तो नगर निगम की टीम हरकत में आई। पीएसी व कैंट थाना पुलिस के साथ सोमवार की सुबह 11 बजे अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा माफिया के कब्जे वाले मकान पर पहुंचे। घर में रखा सामान हटवाने के बाद बुलडोजर से मकान व चहारदीवारी को गिरवा दिया। कैंट, शाहपुर,गीडा, गुलरिहा के साथ ही जिले के कई थानों में माफिया अजीत शाही के विरुद्ध हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी, बलवा, गैंगस्टर, गुंडा व गैंगस्टर एक्ट के 35 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000