अवैध संबंधों के शक में पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के विजय विहार थाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक पति ने अवैध संबंध के शक में लोहे के रॉड से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है बुध विहार के रहने वाले सत्यपाल को अपनी पत्नी पर किसी के साथ अवैध संबंध का शक था, जिसे लेकर आये दिन उनके बीच पारिवारिक झगड़ा होता रहता था. आरोपी सत्यपाल ने अपनी पत्नी की बवाना के जंगल मे ले जा कर हत्या कर दी थी. बाद में उसने विजय विहार थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गयी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते मंगलवार को विजय विहार पुलिस को आरोपी सत्यपाल ने अपनी पत्नी रजनी की गुमशुदा होने की शिकायत दी थी. एसएचओ अनुज अग्रवाल की देखरेख में पुलिस टीम रजनी के घर और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर उसकी तलाश करने की कोशिश कर रही थी. सत्यपाल के परिजनों, जानकारों और पड़ोसियों से भी रजनी और दोनों के पारिवारिक व्यवहार के बारे में पूछताछ की गई. जिसमें पुलिस को सत्यपाल पर शक हुआ. 

पत्नी को बहाने से जंगल में ले जाकर की हत्या…

घटना के बारे में पुलिस ने सत्यपाल से सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गया और उसने रजनी की हत्या करने की बात स्वीकारते हुए बताया कि वह टेंट वाले के पास लेबर का काम करता है. उसके दो बच्चे हैं. उसको काफी समय से शक था कि रजनी के किसी दूसरे से संबंध हैं. जिसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था. वह बवाना में रहता था, इसलिये उसको उस जगह के बारे में जानकारी थी. इसलिए चार जून को वह पत्नी को बहाने से बवाना स्थित प्रेम प्याऊ के पास जंगल में ले गया. जहां बातचीत करते हुए उनका विवाद हुआ. उसी वक्त रजनी की लोहे की रॉड से पीट- पीटकर उसने हत्या कर दी और रॉड को वह वहीं पर फेंककर वापस घर आ गया था. वारदात के दो दिन बाद उसने रजनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी.

जंगल में महिला का खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला था शव…

बवाना पुलिस से उन्हें पता चला कि उनको मंगलवार को जंगल से महिला का खून से लथपथ हालत में शव पड़ा मिला था. विजय विहार पुलिस को जंगल से आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी लोहे की रॉड भी जब्त कर ली. पुलिस ने रजनी के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया है.

नेबसराय में पति ने पत्नी का रेता था गला…

ऐसे ही एक मामले में अप्रैल महीने में दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना इलाके में, एक पति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी. फिर बेटा- बेटी पर भी वार करके हत्या की कोशिश की. बेटी ने घायल होने के बाद खुद को कमरे में बंद करके अपने को बचाया और तुरंत पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया. हमले में बेटी और बेटा घायल हो गए. वहीं शख्स ने भी अपने हाथ की नस को काटकर जान देने की कोशिश की. इस मामले में पत्नी की मौत हो गई है, दोनों बच्चों का इलाज एम्स ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है.

पत्नी ने मांगे 1 करोड़ तो पत्नी ने 10 लाख दे कर कराई हत्या…

एक अन्य मामले में मई महीने में 17 तारीख को राजौरी गार्डन थाना इलाके में एक 35 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया था. जिसकी जांच में 71 वर्षीय पति द्वारा कॉन्ट्रैक्ट किलर द्वारा पत्नी की हत्या कराए जाने का खुलासा हुआ था. मिली जानकारी के अनुसार मृतका की शादी बीते साल नवंबर महीने में एस के गुप्ता नाम के शख्स से हुई थी. गुप्ता ने यह सोच कर शादी की थी कि महिला उसके बेटे अमित (45) की देखरेख करेगी, क्योंकि वह दिव्यांग है और साथ में सेरिब्रल पाल्सी से भी पीड़ित है, लेकिन जब उनके मुताबिक कुछ नहीं हुआ तो गुप्ता ने अपनी पत्नी से तलाक लेने का मन बना लिया. पत्नी ने पति से तलाक के एवज में 1 करोड़ की मांग करने लगी. वह हर हाल में उस महिला को अपनी जिंदगी से बाहर निकालना चाहते थे, लेकिन उसकी नाजायज़ मांगों को मानने के लिए राज़ी नहीं थे. इसलिए उन्होंने अपने जानकार विपिन से 10 लाख में इस हत्या का डील किया. जिसने अपने साथी हिमांशु के साथ मिल कर सोते हुए महिला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी और इसे लूटपाट का रूप देने की कोशिश की थी. इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000