होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को किया गया सस्पेंड जल्द होगी गिरफ्तारी की कार्रवाई

लखनऊ। पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या से रिश्तों को लेकर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर लगे गंभीर आरोपों की जांच पूरी हो गई है। डीआइजी होमगार्ड प्रयागराज रेंज संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को जांच रिपाेर्ट होमगार्ड मुख्यालय को सौंप दी है। सूत्रों का कहना है कि सुर्खियों में छाए इस मामले की कई बिंदुओं पर जांच की गई। जांच में महोबा में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे दोषी पाए गए हैं। मनीष दुबे पर विभागीय कार्यवाही शुरू किए जाने की तैयारी है। मनीष दुबे पर निलंबन की तलवार लटक रही है।

बता दें कि गाजियाबाद में होमगार्ड कमांडेंट के पद पर तैनात रहे मनीष दुबे पर गंभीर आरोप लगने के बाद 26 जून को गाजियाबाद से महाेबा तबादला कर दिया गया था। डीजी होमगार्ड बीके माैर्य जांच रिपोर्ट मंगलवार को शासन को सौंप सकते हैं। पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के विरुद्ध जांच को लेकर होमगार्ड विभाग की रिपोर्ट के तथ्यों से नियुक्ति विभाग को भी अवगत कराया जाएगा।

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने बीते दिनों मुख्यमंत्री केे दरबार में गुहार लगाई थी और अपनी पत्नी ज्योति मौर्या और मनीष दुबे के बीच करीबी रिश्तों को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। ज्योति मौर्या और मनीष दुबे पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप भी लगाया था।आलोक ने अपनी शिकायत में यह भी कहा था कि उन्होंने पत्नी को पढ़ाकर पीसीएस अधिकारी बनाया। दोनों ने एक साथ पीसीएस की परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन उनका चयन नहीं हो सका था। उनका विवाह दस वर्ष पूर्व हुआ था और दो बच्चे हैं।वो एक सरकारी विभाग में चर्तुथ श्रेणी कर्मी हैं।

मंगलवार को डीआईजी होमगार्ड संतोष कुमार सिंह ने मनीष दुबे के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट डीजी होमगार्ड विजय कुमार मौर्या को सौंपी थी। विभागीय जांच में मनीष दुबे दोषी पाए गए हैं। डीजी होमगार्ड विजय कुमार मौर्या ने उनके निलंबन की संस्तुति कर दी है। मनीष दुबे इस समय महोबा जिला होमगार्ड कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट में मनीष दुबे के तीन मामलों का जिक्र करते हुए विभाग की छवि को धूमिल करने का दोषी पाया है। इसी जांच रिपोर्ट के आधार डीजी होमगार्ड विजय कुमार मौर्या ने मनीष दुबे के निलंबन की सिफारिश कर दी है। जांच रिपोर्ट अब शासन को भेजी जाएगी, जिसके बाद मनीष दुबे पर कार्रवाई तय होगी।

आरोप है कि कुछ समय पहले उनकी पीसीएस पत्नी ज्योति मौर्या की होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से नजदीकियां बढ़ गई थीं। इसका विरोध करने पर ज्योति मौर्या और मनीष दुबे उनकी हत्या कराने की साजिश रची है। ज्योति मौर्या अधिकारी व मनीष दुबे के बीच वाट्सएप चैट व काल रिकार्डिंग भी सार्वजनिक की गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000