यूपी में लेखपालों का बड़ा खेल, राजधानी लखनऊ में करोड़ों रूपये की जमीन की हेराफेरी करने वाले बर्खास्त लेखपाल से होगी वसूली

राजस्व विभाग में अहम पद पटवारी यानि लेखपाल का होता है। यह कहना गलत न होगा कि लेखपाल राजस्व विभाग की पहली कड़ी है। राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का बीजारोपण लेखपाल द्वारा ही किया जाता है। पूरे देश में राजस्व विभाग में जमीन जायदाद में करोड़ों की जमीन और करोड़ों रूपये का खेल करते हुए लेखपाल पकड़े जाते हैं। इस मामले में यूपी के पटवारी यानी लेखपाल भी इसमें पीछे नहीं है। ऐसा ही एक मामला प्रदेश की राजधानी लखनऊ का सामने आया है। अमौसी एयरपोर्ट की जमीन को अपने बेटे को ट्रांसफर करवा कर सरकारी मुआवजा दिलाए जाने का खेल बर्खास्त किए गए लेखपाल सुशील कुमार शुक्ला के द्वारा किया गया। फिलहाल डीएम सूर्यपाल गंगवार के निर्देश पर किए गए जांच में यह बात सामने आई और लेखपाल से वसूली का नोटिस जारी किया गया।

अब आगे विस्तार से पढ़िए कैसे सरकारी जमीन का पट्टाकर करोड़ों का खेल लेखपाल ने किया…

अमौसी गांव में तैनात लेखपाल ने सरकारी जमीन का फर्जी पट्टा किया। लखनऊ के सरोजनीनगर में भ्रष्टाचार के आरोप के बाद बर्खास्त किए गए लेखपाल से करीब 30 करोड़ रुपये की वसूली होगी। लेखपाल ने कार्यकाल के दौरान जो फर्जीवाड़े किए हैं, उनका ब्योरा तैयार कर आकलन किया गया है। इसके बाद लेखपाल से वसूली पर सहमति बनी है। लेखपाल से वसूली के लिए आरसी यानी रिकवरी सर्टिफिकेट जारी होगा। इसके बाद उसी प्रशासन की टीम पूर्व लेखपाल से वसूली करने जाएगी, जिसका कभी खुद वह हिस्सा था। सरोजनी नगर तहसील के अमौसी गांव में तैनात लेखपाल पर सरकारी जमीन का फर्जी पट्टा करने का मामला पकड़ में आया है। लेखपाल ने अपने पद का फायदा उठाते हुए दस्तावेजों में हेरफेर की। इसके बाद सरकारी जमीन को चकबंदी के पूर्व का पट्टा दिखा दिया।

लेखपाल ने बेटे के नाम दान करवाई जमीन…

मजेदार बात यह है कि जिस सरकारी जमीन का पट्टा हुआ, वही जमीन बाद में जमीन बिक गई और इस पर 103 लोग काबिज भी हो गए। जिला प्रशासन के अनुसार इतना ही नहीं जमीन का एक हिस्सा विशाल तिवारी के नाम दर्ज किया गया, जिसे बाद में विशाल तिवारी ने लेखपाल सुशील कुमार शुक्ला के पुत्र पारितोष को दान कर दी। जमीन का एक बड़ा हिस्सा विशाल तिवारी को दे दिया गया। यह पूरा फर्जीवाड़ा वर्ष 2002 से लेकर 2010 के बीच में किया गया। इसी बीच जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने जमीनों की जांच शुरू कराई। एसडीएम सिद्धार्थ को विशेष तौर पर वहां इसी कार्य के लिए तैनात किया गया। जांच में यह फर्जीवाड़ा सामने आया। हाल ही में लेखपाल सुशील कुमार शुक्ला को बर्खास्त कर दिया गया। हड़पी गई 60 बीघा से अधिक सरकारी जमीन को सरोजनी नगर तहसील प्रशासन वापस सरकारी खातों में दर्ज कर दिया।

एयरपोर्ट के पास क्लास ए की जमीन का मामला…

जिस जमीन का लेखपाल ने फर्जीवाड़ा किया, वह बेशकीमती है। इसकी कीमत सात करोड़ रुपये है। यह जमीन अमौसी औद्योगिक क्षेत्र के क्लास ए में आती है। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि जो जमीनें लेखपाल ने हड़पी थीं, उसे वापस ले लिया गया। साथ ही जो क्षति पहुंची, उसका आकलन कर भरपाई के लिए वसूली का आकलन किया जा रहा है। मामला अभी शांत नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने एसडीएम को अमौसी में स्थित सरकारी जमीनों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। राजस्व परिषद में सुरक्षित दस्तावेजों से उनका मिलान किया जाएगा। ऐसे में यदि कोई दस्तावेजी छेड़छाड़ हुई होगी तो वह सामने आ जाएगी। जिलाधिकारी का निर्देश है कि सभी सरकारी जमीनों की जांच कर अवैध कब्जे की स्थिति में कार्रवाई की जाए। जमीन को वापस सरकारी खाते में दर्ज किया जाए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000