दोस्तों ने नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, रात भर एक साथ की पार्टी पीड़िता को छोड़ जान बचाकर भागी सहेली

रांची। राजधानी में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। दो दिन पहले सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला अभी चर्चा में ही था कि रविवार को दोस्तों ने ही दो लड़कियों को निशाना बनाया। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाकर लौट रही थी। तभी मौका पाकर नशे में धुत्‍त दोस्तों ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की, जबकि दूसरी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। डोरंडा थाना तक मामला पहुंचते ही ताबड़तोड़ छापेमारी कर दुष्कर्म के आरोपित तीनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों में अभिषेक केरकेट्टा, मनीष तिग्गा और अशोक उरांव शामिल हैं। रविवार की रात तीन लड़कियां व 11 लड़कों ने साथ में पार्टी की। इसके बाद सभी शहर में घूमने निकले। पहले नामकुम और फिर वहां से घूमते हुए डोरंडा के डिबडीह पुल पहुंचे। वहां से एक लड़की अपने घर चली गई।

जबकि दो लड़कियां व 11 लड़के नया टोली मैदान पहुंच गए। यहां लड़के दोनों नाबालिगों से छेड़छाड़ करने लगे। इस दौरान एक लड़की किसी तरह से जान बचाकर भाग गई, जबकि दूसरी के साथ तीन लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार लड़कों की नाबालिग ने पहचान की है। लड़कियों के बयान पर डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया है। छेड़छाड़ की शिकार नाबालिग का बयान भी लिया गया है। गौरतलब है कि बीते दिनों सदर थाना क्षेत्र के कोकर में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया। घटना में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोकर के देवी मंडप के पीछे सूनसान स्थान पर आरोपितों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से दुष्‍कर्म किया। बाद में पीड़िता के पिता के बयान पर थाने में मामला दर्ज कराया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000