हलाला के नाम पर महिला का रेप,पति बार-बार तलाक देकर बहनोई से करवाता है यौन शोषण

लखीमपुर खीरी।उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि हलाला के नाम पर उसके साथ दो बार यौन शोषण किया गया है।पीड़ित महिला का आरोप है कि निकाह के बाद पति ने दो बार उसे तलाक दिया फिर अपने दो बहनोई से हलाला करवाने के बाद तलाक वापस ले लिया। महिला का आरोप है कि अब तीसरी बार तलाक के बाद उसके ऊपर फिर से हलाला का दबाव बनाया जा रहा है, जिसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंच गई।

बहनोई की ख्वाहिश पूरी करने के लिए कराया हलाला

लखीमपुर खीरी में तीन तलाक के बाद हलाला के नाम पर आरोपी पति मोहम्मद शाहिद अली ने अपने बहनोई के साथ पत्नी को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर कर दिया। शाहिद ने अपने बहनोई की ख्वाहिश पूरी करने के लिए अपनी पत्नी को दो बार तलाक दे दिया। हद तो तब हो गई जब तीसरी बार तलाक देने पर शाहिद की मां भी हलाला का दबाव बनाने लगी। इससे तंग आकर पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।

दो बार बहनोई से हलाला के नाम पर कराया बलात्कार

सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका निकाह 12 साल पहले निघासन के रहने वाले मोहम्मद शाहिद अली से हुआ था। शाहिद आए दिन दहेज के नाम पर उसको मारता-पीटता था। उसको तरह-तरह की यातनाएं देता था। जब मन भर गया तब शाहिद ने तलाक दे दिया। उसके बाद अपने बहनोई इलियास को बुलाकर हलाला के नाम पर उसका बलात्कार करवाया। हलाला के बाद शाहिद ने दूसरी बार फिर से निकाह कर लिया। फिर उसको यातनाएं दीं, मारा-पीटा और फिर तलाक दे दिया। जब शाहिद के साथ रहने की जिद की तब शाहिद ने फिर हलाला कराने की शर्त रख दी और फिर जबरन अपने दूसरे बहनोई से हलाला करवा कर निकाह कर लिया।

तीसरी बार सास ने भी बनाया हलाला का दबाव

यह सिलसिला अभी रुका नहीं था कि निकाह के कुछ दिन बाद फिर शाहिद ने अपनी पत्नी को तलाक दिया और उस पर तीसरी बार हलाला का दबाव बनाया। इस्लाम के कानून का हवाला देते हुए शाहिद की मां ने भी पीड़िता पर दबाव बनाया। उसके बाद पीड़िता एसपी के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंची है। एडिशनल एसपी नैपाल सिंह ने बताया कि उन्हें प्रार्थना पत्र मिला है, जिसपर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000