किशोर ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली... अपराध किशोर ने मामूली बात पर की आत्महत्या, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 7, 2023 422 उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जानसठ क्षेत्र के गांव राजपुर कला में एक किशोर ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किशोर ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। किशोर यश (17) का शव गांव के बाहर आम के मगनवीर के बाग में पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणाें ने शव देखकर उसके परिजनों को सूचना दी तो परिजन व काफी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार बहन भाई में विवाद होने के बाद यश रविवार देर शाम घर से बिना बताएं चला आया था। इसके बाद उसका शव सुबह पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। समाचार 422 Share