आधी रात को डकैतों का तांडव, दुकान में गहने और कपड़े लूटने के बाद चौकीदार की बेरहमी से हत्या

प्रयागराज के हेतापट्टी  गांव में गहनों और कपड़ों की दुकान में लूटपाट के बाद डकैतों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद चौकीदार की सिर कूंचकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी और नातिन को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीेमें लगाई गई हैं। थरवई थाना क्षेत्र के हेतापट्टी गांव में रविवार की आधी रात डकैतों ने जमकर तांडव किया। गहनों और कपड़ों की दुकान में लूटपाट के बाद पड़ोस में रहने वाले चौकीदार रामकृपाल पाल (60) की सिर कूंचकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी शकुंतला व नातिन आंचल को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा और एसपी गंगापार कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। डॉग स्क्वॉयड के माध्यम से घटना की छानबीन की जा रही है।

थरवई क्षेत्र के हेतापट्टी बाजार संतोष कुमार केसरवानी की दुकान में जमकर लूटपाट की गई। दुकानदार संतोष कुमार और उसकी पत्नी आरती देवी तथा भाई अशोक कुमार केसरवानी की जमकर पिटाई भी की गई। घटनास्थल से थोड़ी दूर पर स्थित मार्केट के चौकीदार रामकृपाल की हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी पछुआ देवी तथा नातिन आंचल को पीट कर घायल कर दिया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गांव में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि डॉग स्क्वॉयड, फील्ड यूनिट सहित पुलिस की पांच टीमों को घटना का खुलासा करने के लिए लगाया गया है। पुलिस गांवों में जाकर लोगों से पूछताछ कर हमलावरों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000