3 जनवरी को होने वाली शादी से पहले पिता भाई सहित दो चाचा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

राजस्थान के बूंदी जिले के सिलोर क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे ने टोंक शहर के शार्गिद पेशा इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया। जैसे ही हादसे की सूचना परिजनों को मिली, वे तुरंत बूंदी के लिए रवाना हो गए। सूचना फैलते ही गली-मोहल्लों में सन्नाटा पसर गया और पूरा इलाका शोकाकुल हो उठा। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक मोईनुद्दीन की बेटी की शादी 3 जनवरी 2026 को टोंक में तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। सभी लोग कोटा में मौसी के पोते की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

कैसे हुआ हादसा

जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे पर बूंदी के सिलोर पुलिया के पास बजरी से भरे एक ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार डिवाइडर पार कर दूसरी ओर जा गिरी। इसी दौरान ट्रेलर का टायर फट गया और वह भी डिवाइडर पार कर कार पर पलट गया।

चार की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

ट्रेलर के नीचे दबने से कार में सवार टोंक के शार्गिद पेशा इलाके के निवासी तीन सगे भाई—फरीदुद्दीन, अजीमुद्दीन और मोईनुद्दीन (पुत्र समीउद्दीन)—तथा उनके भतीजे सेफूद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सेफूद्दीन के पिता वसीउद्दीन (पुत्र समीउद्दीन) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि अजीमुद्दीन राजकीय विद्यालय में शिक्षक थे। फरीदुद्दीन, मोईनुद्दीन और सेफूद्दीन अन्य कार्यों से जुड़े थे, जबकि वसीउद्दीन सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है और रिश्तेदार-परिचित लगातार जानकारी लेते रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000