जलदाय विभाग के इंजीनियर को ढाई लाख की रिश्वत लेते ACB की टीम ने किया गिरफ्तार

अलवर में जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता (एक्सईएन) दिव्यांक त्यागी को जयपुर एसीबी की टीम ने सोमवार को ढाई लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। इसके साथ ही भरतपुर एसीबी टीम ने त्यागी के अलवर के अंबेडकर नगर में F ब्लॉक स्थित घर पर शाम को छापा मारा।

जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 55 लाख रुपए से अधिक नोट गिने जा चुके हैं। उसके कमरे में बेड, बैग और थैलियों में नोट मिले हैं। टीम से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह रिश्वत एक ठेकेदार का बिल पास करने के एवज में ली गई थी। इसकी शिकायत पर सोमवार शाम जयपुर और भरतपुर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।

ठेकेदार की गाड़ी में रुपए लेते पकड़ा जयपुर एसीबी टीम के एडिशनल एसपी बलराम मीणा ने बताया- ठेकेदार विजय कुमार का करीब सवा करोड़ रुपए के बिलों का भुगतान बाकी था। इसमें एक्सईएन 3 प्रतिशत कमीशन मांग रहा था। 14 सितंबर को इसकी शिकायत मिलने पर एसीबी ने मामले की पुष्टि करवाई। एक्सईएन पहले डेढ़ लाख रुपए ले चुका था।

इसके बाद शिकायतकर्ता को एक्सईएन ने अंबेडकर नगर बस स्टैंड के पास बुलाया। एक्सईएन स्कूटी से आया। फिर ठेकेदार की गाड़ी से बैठ गया। यहां से एसीबी ने उसे रिश्वत के एक लाख रुपए लेते हुए अरेस्ट कर लिया। एक्सईएन के घर से बड़ी रकम जब्त की है। जल्द रकम का खुलासा किया जाएगा।​​​​​​

ठेकेदार का बिल पास करने की एवज में मांगी रिश्वत XEN दिव्यांक त्यागी कई साल से अलवर में कार्यरत है। नए जिले बनने से पहले उसके पास भिवाड़ी तक का चार्ज था। लेकिन, अब उमरैण और मालाखेड़ा क्षेत्र का चार्ज है। ठेकेदार का बिल पास करने की एवज में उसने 3 परसेंट कमीशन मांगा था। फिर एक्सईएन ने कहा कि ढाई लाख रुपए दोगे, तो तुम्हारा काम हो जाएगा। बता दें कि एक्सईएन की पत्नी विभा भी जलदाय विभाग में AEN हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000