दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मर्लिना दिल्लीराजनीति दिल्ली: सियासी हलचल के बाद आतिशी मार्लेना को मिली कुर्सी, आम आदमी पार्टी की विधायक दल की मीटिंग में हुआ फैसला By Neeraj Tiwari On Sep 17, 2024 769 दिल्ली को आज नया सीएम मिल गया। आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी की तरफ से सीएम कैंडिडेट बनाई गई हैं। अरविंद केजरीवाल आज शाम को अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। सुबह 11 बजे आप की बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव आया, जिसपर सभी विधायकों ने अपनी सहमति दे दी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनी हैं। दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नए सीएम ऐलान हो गया। अरविंद केजरीवाल के बाद अब आतिशी मार्लेना दिल्ली की सीएम होंगी। अरविंद केजरीवाल के घर आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में यह फैसला हुआ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपने पद से इस्तीफा देंगे। विधायक दल की बैठक में ही दिल्ली के नए मुख्यमंत्री यानी आतिशी के नाम पर मुहर लगेगी। अरविंद केजरीवाल के आवास पर मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और आतिशी समेत सभी आप विधायक और मंत्री मौजूद हैं। अरविंद केजरीवाल को एलजी वीके सक्सेना ने मिलने का समय दे दिया है। अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम 4.30 बजे को एलजी से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे। तो चलिए जानते हैं दिल्ली में आज क्या-क्या हो रहा। समाचार 769 Share