आयकर विभाग व GST की छापेमारी में गेट के बाहर खड़ी अधिकारियो की गाड़ी उत्तरप्रदेशहरदोई फैक्टरी व किराना कारोबारी पर आयकर व जीएसटी का छापा, आधा दर्जन अधिकारी अभिलेख खंगालने में जुटे By Khulasa India News Desk Last updated Dec 12, 2024 155 हरदोई जिले में कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी व किराना कारोबारी पर आयकर जीएसटी टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह पहुंची टीमें अभिलेख खंगालने के साथ अन्य जानकारी जुटाने में लगी हैं। कस्बे की नई तहसील के पास स्थित तिमंजिला मकान में करीब दस वर्षों से मेड़ीलाल चौरसिया किराना की दुकान के साथ थोक ब्रिक्री का काम भी करते हैं। गुरुवार की सुबह लखनऊ से आई आयकर व जीएसटी टीम ने छापामारा मारा। करीब आधा दर्जन अधिकारी दरवाजा बंद कर दुकान संचालक से पुछताछ करने के साथ अभिलेख खंगालने में जुटे हैं। दुकान के बाहर पुलिस के जवान तैनात हैं। वहीं, दूसरी ओर औद्योगिक क्षेत्र स्थिति पेस्टिसाइड बनाने वाली फैक्टरी आईपीएल में भी दूसरी टीम ने छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार आईपीएल फैक्टरी से जुड़े दुकानदारों, ठेकेदारों पर एक साथ टीमों ने छापा मारा है। समाचार 155 Share