पुलिसकर्मी की पत्नी-बेटी की हत्या कर अर्धनग्न अवस्था में खेत में फेंके शव, गुस्साए लोगों ने SDM को खदेड़ा

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमले और उसके परिवार के सदस्यों की हत्या के बाद से तनाव है। 14 अक्टूबर को हुई वारदात में छत्तीसगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल तालिब शेख बुरी तरह जख्मी हुए हैं, जबकि उनकी पत्नी और बेटी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शवों को घर से करीब 5 किलोमीटर दूर अर्धनग्न हालत में खेत में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके के लोग भड़क उठे हैं। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं आरोपी को लेकर बताया गया कि वो पुलिस पर फायरिंग कर भागने में सफल रहा।

आजतक से जुड़े संतोष कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक घटना 13-14 अक्टूबर की दरमियानी रात की है। पहली वारदात के वक्त आरोपी कुलदीप साहू शहर के चौपाटी स्थित इलाके में था। वहां वो किसी बात को लेकर पुलिस आरक्षी तालिब शेख से भिड़ गया। उसने कथित तौर पर एक लोकल होटल के चूल्हे पर चढ़ी तेल से भरी कड़ाही पुलिसकर्मी पर उलट दी। इससे तालिब गंभीर रूप से घायल हो गए।

रिपोर्ट के मुताबिक बाद में कुलदीप साहू घायल तालिब शेख के घर पहुंचा और उनकी पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसने घायल पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया, लेकिन तालिब ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोपी कुलदीप साहू ने हत्या के बाद लाशों को घर से करीब 5 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया। दोनों के शव अर्धनग्न हालत में बरामद हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद पुलिस ने गाड़ी से भाग रहे आरोपी कुलदीप का पीछा किया। तभी उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने में सफल रहा।

घटना के बाद गुस्साए शहरवासियों ने शहर बंद कर दिया है। आरोपी कुलदीप साहू के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी गई। हालांकि घटना से पहले ही आरोपी के घरवाले कहीं चले गए थे। मामला इतना बिगड़ा कि भीड़ ने SDM से भी मारपीट की कोशिश की। उनको जान बचाने के लिए वहां से भागना पड़ा। सूरजपुर थाने का भी घेराव किया गया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए शहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जिले के एसपी एमआर आहिरे ने बताया कि आरोपी कुलदीप साहू को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं। ये सभी टीमें अलग-अलग जिलों में आरोपी की तलाश कर रही हैं। सूरजपुर जिले से लगे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी उसकी तलाश चल रही है। एसपी ने जानकारी दी है कि साइबर टीम की मदद से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000