गुजरात के अहमदाबाद में 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व CM विजय रूपाणी भी थे सवार

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के मेघानी इलाके में गुरुवार दोपहर को बड़ा विमान हादसा हुआ है। जिसकी डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं। प्लेन क्रैश के बाद इलाके में आग की बड़ी-बड़ी लपटें देखी गईं। वहीं काले धुएं का गुब्बार दूर से ही देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि विमान में क्रू मेंबर समेत 242 यात्री सवार थे। राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष ने इसकी पुष्टि की है, मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सूत्रों के माने तो गुजरात के पूर्व सीए विजय रूपणी भी इसमे सवार थे। जानकारी के मुताबिक हादसाग्रस्त यात्री विमान एयर इंडिया का बताया जा रहा है। विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के लिए जब उड़ान भर रहा था तभी वाउड्रीवाल से टकरा गई,  जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने कहा, ‘‘हवाईअड्डे के पास मेघाणी नगर में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह अभी साफ नहीं हुआ है कि यह किस तरह का विमान है।’’ इस हादसे के बारे में और ब्योरे का इंतजार है। अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि विमान के गिरने के बाद उसमें आग लग गई और दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा गया है। यह विमान लंदन जा रहा था। दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने कहा, ‘‘हवाईअड्डे के पास मेघाणी नगर में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’’ इस हादसे के बारे में और ब्योरे का इंतजार है।

प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की और अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि वे बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मंत्री को निर्देश दिया है कि वे सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं और स्थिति के बारे में नियमित रूप से अपडेट रहने को कहा है। सभी संबंधित एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं और समन्वित प्रयास जारी हैं। यहा जानकारी राममोहन नायडू के कार्यालय की तरफ से दी गई है।

अमित शाह ने गुजरात के सीएम से विमान हादसे की ली जानकारी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से बात कर अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे की जानकारी ली है। गृह मंत्रालय के अनुसार अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद श्री शाह ने गुरूवार को मुख्यमंत्री पटेल से बात कर घटना की जानकारी ली।

उन्होंने मुख्यमंत्री को केन्द्री की तरफ से हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया। श्री शाह ने राज्य के गृह मंत्री और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से भी बात की है। उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा यह विमान उडान भरने के दौरान ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल और यात्रियों को मिलाकर करीब ढाई सौ लोग सवार थे।

सांसद राघव चड्ढा ने जताया दुख

विमान हादसे पर AAP सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट किया, “अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से बेहद स्तब्ध और दुखी हूं, जिसमें कई यात्री सवार थे। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।” वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की दुर्घटना का तुंरत स्पष्टीकरण आए जिससे आशंकाओं का उन्मूलन हो सके। यात्रियों और क्रू के सदस्यों, सभी के लिए प्रार्थनाएं। सर्वोच्च स्तरीय बचाव, राहत और उपचार उपलब्ध कराया जाए।ट

अहमदाबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अस्थायी रूप किया बंद

SVPIA प्रवक्ता ने बताया कि एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना के परिणामस्वरूप, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अहमदाबाद फिलहाल चालू नहीं है। अगली सूचना तक सभी उड़ान संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं।

दुर्घटना स्थल पर बचाव अभियान जारी

अहमदाबाद में जिस जगह एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वहां पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अग्निशमन सेवाएं और अन्य एजेंसियां घटनास्थल पर मौजूद हैं।

सीएम भूपेंद्र पटेल ने घटना पर जताया दुख

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘अहमदाबाद में एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैंने अधिकारियों को तत्काल बचाव और राहत कार्य चलाने और घायल यात्रियों के तत्काल उपचार की व्यवस्था युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए हैं। मैंने घायल यात्रियों को इलाज के लिए ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था करने और अस्पताल में इलाज की सभी व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुझसे बात की है और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।’

उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के मुताबिक, एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB, उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग संवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे।

अमित शाह ने गुजरात सीएम से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है।

गांधीनगर से दुर्घटना स्थल पर भेजी गईं तीन टीमें

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 90 कर्मियों वाली 3 टीमें गांधीनगर से विमान दुर्घटना स्थल पर भेजी गई हैं। वडोदरा से कुल 3 और टीमें भेजी जा रही हैं।

अहमदाबाद से लंदन जा रहा था विमान

अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही विमान संख्या- AI171 12 जून, 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एअर इंडिया प्रवक्ता ने कहा कि विवरण का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आगे की अपडेट साझा करेंगे।

अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास विमान हादसा, पूर्व CM विजय रूपाणी भी थे सवार

गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। हादसा अहमदाबाद के मेघाणी इलाके में हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान एयर इंडिया का है और उसमें 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर अग्निशमन दल की टीमें पहुंच गई हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000