कांकेर में 29 नक्सलियों को मार गिराने वाले जांबाजों में बंटेगी करीब दो करोड़ की राशि 

रायपुर। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने हरिभूमि को बताया है कि इस नक्सल विरोधी अभियान में जितने भी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे, उन्हें उनकी भूमिका के अनुरूप इनाम की राशि में से हिस्सा दिया जाएगा। कांकेर जिले के थाना छोटे बेटिया के कलपर क्षेत्र में यह नक्सली मुठभेड़ की घटना 16 अप्रैल को हुई थी। इस घटना में मारे गए थे। इनमें पुरुषों के अलावा 29 नक्सली हरिभाम प महिला नक्सली भी शामिल थीं। इस घटना के संबंध में जानकारों का दावा है कि यह देश की पहली ऐसी मुठभेड़ है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं। इससे पहले गढ़चिरौली महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सलियों की मौत हुई थी। यह घटना महाराष्ट्र के पूर्वी जिले गढ़चिरौली में मुंबई से 900 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है। इसी तरह ओडिशा के रामगढ़ में साल-2016 में हुई मुठभेड़ में 27 नक्सलियो को मारने का रिकार्ड बना था।

सबसे बड़ा इनामी 11 लाख का…

कांकेर जिले में 16 अप्रैल को हुई नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में मारा गया शंकर राव भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी का डीवीसी सदस्य और उत्तर बस्तर डिवीजन मास प्रभारी था। उस पर 8 लाख रुपए का इनाम था। उसके पास से एके 47 बंदूक बरामद की गई थी। इसी तरह पुलिस कार्रवाई में मारा गया रवी उर्फ बचून भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के पीपीसीएम एसएमसी दस्ते का कमांडर था। वह ग्राम औकेमपाल थाना गंगालूर जिला बीजापुर में सक्रिय होकर वारदातों में शामिल था, उस पर 10 लाख रुपयों का इनाम घोषित था।

कई नक्सली लाखों के थे इनामी…

इस मुठभेड़ में मारे गए कई नक्सली ऐसे हैं जिन पर पांच से आठ लाख रूपए तक का इनाम घोषित था। इनमें पुरुषों के अलावा महिलाएं भी शामिल थी। एक महिला नक्सली रीता सलामे भी इनमें शामिल थी, जो नक्सलियों के लिए डॉक्टर का काम करती थी। उस पर पांच लाख रुपए का इनाम था, उसके कब्जे से इसांस रायफल मिली है, रायफल पर इनाम डेढ़ लाख रुपए था। इसी तरह विनोद गावड़े पर पांच लाख रुपए का इनाम था उसके कब्जे से एसएलआर रायफल मिली है जिसकी कीमत डेढ़ लाख रूपए आंकी गई है। सुखलाल उर्फ पद्दा भी पांच लाख का इनामी और उसके कब्जे से सिंगल शॉट बंदूक मिली है जो 30 हजार रुपए की है। रमेश ओयाम आठ लाख रुपए का इनामी, बदरु बाडसे 8 लाख का इनामी था उसके कब्जे से 303 रायफल मिली जो 75 हजार रुपए की है। अनिता उसेंडी एक महिला नक्सली जो 8 लाख रूपए की इनामी थी। रंजीता पांच लाख की इनामी, गीता पांच लाख, सुरेखा, कविता, रोशन उर्फ कोसला कार्तिक उर्फ सोनू, शर्मिला पर एक-एक्क लाख का इनाम था। गीता कर्मा, भुमे उर्फ सुनीता, लालू उर्फ अविनाश, बजनात पड़ा, जैनी उर्फ जेन्नी, जीनू उर्फ गुड्डू, सुनिला मडकाम, सीताल उर्फ सीताराम, राजू कुरसम, शीला उर्फ शीलो और देवाल पर 8-8 लाख का इनाम था। पिंटू उर्फ पिंटो दो लाख का इनामी था।

 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000