प्रेम विवाह से नाराज़ परिवार ने जीवित बेटी का किया ‘अंतिम संस्कार’

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक चौंकाने वाला और भावनात्मक मामला सामने आया है। यहां एक परिवार ने अपनी जीवित बेटी को मृत मानते हुए पूरे रीति-रिवाजों के साथ उसका अंतिम संस्कार कर दिया। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की चूना वाली गली का है। 23 वर्षीय सविता कुशवाह ने बरईपुरा निवासी संजू रजक से प्रेम विवाह किया था। यह रिश्ता परिजनों को स्वीकार नहीं था, क्योंकि संजू रजक सविता के भाई सौरभ कुशवाह का दोस्त बताया जा रहा है। 11 दिसंबर को सविता घर से चली गई थी, जिसके बाद परिजनों ने 13 दिसंबर को कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

18 दिसंबर को सविता स्वयं थाने पहुंची और पुलिस को बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से गई थी। उसने यह भी बताया कि उसने भोपाल स्थित आर्य समाज मंदिर में संजू रजक से विवाह कर लिया है। युवती के बालिग होने और स्वेच्छा से बयान देने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इधर, सविता के फैसले से नाराज़ परिजनों ने उसे परिवार के लिए ‘मृत’ मानने का निर्णय लिया। परिवार ने घर में मातम मनाया, सविता का पुतला बनाकर अर्थी सजाई गई और पूरे मोहल्ले व रिश्तेदारों की मौजूदगी में शवयात्रा निकाली गई। श्मशान घाट में विधि-विधान से दाह संस्कार किया गया, जहां सविता के भाई राजेश कुशवाह ने मुखाग्नि दी। परिजनों ने आगे उसकी तेरहवीं और गंगा नदी जाकर पिंडदान करने की भी बात कही है।

सविता के भाई राजेश कुशवाह ने कहा कि परिवार ने बहन को पढ़ाया-लिखाया और बड़े लाड़-प्यार से पाला, लेकिन उसने परिवार की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। उनका आरोप है कि युवक नशे का आदी है और इस कारण यह रिश्ता उन्हें मंजूर नहीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब परिवार का सविता से कोई संबंध नहीं रहेगा और भविष्य में भी उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस पूरे मामले पर विदिशा के पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि युवती बालिग है और उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है।

यह मामला समाज में प्रेम विवाह, पारिवारिक असहमति और सामाजिक दबाव के बीच बढ़ते टकराव को उजागर करता है, जिसने रिश्तों को इस हद तक तोड़ दिया कि जीवित बेटी को ही परिवार ने मृत घोषित कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000