थाने के बाहर धमाका होते ही हुआ धुआं ही धुआं: तीन घायल; आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

पंजाब के गुरदासपुर में और हरियाणा के सिरसा में धमाके हुए हैं। दोनों ही जगह पर थानों के बाहर धमाके हुए हैं। गुरदासपुर में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। जबकि सिरसा में पांच आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। आतंकी संगठन केएलए ने जिम्मेदारी ली है। पंजाब के बॉर्डर जिले गुरदासपुर और हरियाणा के सिरसा में मंगलवार रात पुलिस थानों के बाहर जोरदार धमाकों से दहशत फैल गई।

गुरदासपुर में दो महिलाओं समेत तीन लोग जख्मी हो गए जबकि सिरसा में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। गुरदासपुर पुलिस ने धमाके को ट्रक का टायर फटने का मामला बताया जबकि घायल महिलाओं का दावा है कि धमाका होते ही चारों तरफ धुआं फैल गया। घायलों में सपना शर्मा, अनु बाला और राजेश कुमार को गहरी चोटें आई हैं।उन्होंने कहा कि ये चोटें टायर फटने के कारण नहीं लगतीं। राजेश कुमार की आंख में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

उधर सिरसा में पुलिस ने ग्रेनेड हमले की पुष्टि की है। इस मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (केएलए) ने दोनों धमाकों की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा है कि जब तक हिंदू खालिस्तान के खिलाफ बोलते रहेंगे, ग्रेनेड हमले होते रहेंगे। पुलिस ने इस पोस्ट को फर्जी बताया है। साथ ही कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

वहीं, कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत पाहड़ा ने घायलों से मुलाकात कर सरकार और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामने में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।एसएसपी आदित्य ने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की गहन जांच कर रही है। जल्द सच्चाई सामने लाई जाएगी।

 पोस्ट शेयर होने पर सामने आए घायलों के परिजन
सोशल मीडिया पर केएलए की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने की पोस्ट वायरल होने के बाद घायलों के परिजन सामने आए। लाइब्रेरी चौक निवासी सपना शर्मा के शरीर पर कई जगहों पर छोटे-छोटे घाव मिले हैं। वहीं, नंगल कोटली निवासी अनु बाला के सिर में चोट लगी है। उनके पति राजेश कुमार की आंख में गहरी चोट आई है। उनका कहना है कि यह धमाका संदिग्ध लग रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000