राहुल गांधी पर बोला हमला,बोले-कांग्रेस के बहादुरशाह जफर बन चुके हैं राहुल गांधी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सहप्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने मतदान के दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।केशव ने कहा कि राहुल गांधी अब कांग्रेस के बहादुरशाह जफर बन चुके हैं और पूरी पार्टी को निपटा कर ही दम लेंगे।

गुरुवार को अपने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बतौर कांग्रेस अध्यक्ष वे असफल रहे, लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में फेल रहे और पांच बार सांसद रहने के बावजूद जनता के बीच अपना भरोसा खो चुके हैं।अपनी लगातार नाकामी को छिपाने के लिए वे रोज़ाना कोई नया फर्ज़ी खेल रचते हैं।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का अस्तित्व दिन-ब-दिन समाप्त होता जा रहा है।जनता अब उनके भाषणों और नाटकीय बयानों से प्रभावित नहीं होती। कांग्रेस की राजनीति केवल झूठ, भ्रम और असंतोष फैलाने तक सीमित रह गई है।

समाजवादी पार्टी पर टिप्पणी करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा,बिहार के चुनावी पर्व में सपा बहादुर अखिलेश यादव नाहक ही अपना लट्ठ भांज रहे हैं। इस चुनाव में उनकी सपा न तीन में है और न तेरह में।उनकी पार्टी के लिए बिहार की ज़मीन पूरी तरह सूखी साबित हो रही है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार में जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अडिग विश्वास रखती है। भाजपा और एनडीए गठबंधन के पक्ष में जनसमर्थन उमड़ रहा है।केशव ने कहा कि बिहार की जनता विकास,सुशासन और स्थिरता की राजनीति को प्राथमिकता देती है,जबकि राहुल गांधी और अखिलेश यादव केवल परिवारवाद और अवसरवाद की राजनीति में लिप्त हैं।केशव प्रसाद ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार की जनता इस चुनाव में एक बार फिर भाजपा और एनडीए के पक्ष में स्पष्ट जनादेश देगी।

बता दें कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ऐसे समय पर राहुल गांधी पर हमला बोला है जब बिहार में पहले चरण का आज मतदान हो रहा है। बिहार में भाजपा-जदयू वाले एनडीए गठबंधन का सीधा मुकाबला कांग्रेस-राजद महागठबंधन से है। दो चरणों में यहां मतदान होना है। अंतिम और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। 14 नवंंबर को मतगणना होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000