महिला पर ऑटो चालक की गन्दी नजर, इरादे न कामयाब होने पर गला दबा की बेरहमी से हत्या

सब्जी बेचकर घर लौट रही एक महिला की ऑटो चालक ने गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने रास्ते में महिला के साथ गलत करने की कोशिश की, और विरोध करने पर उसकी जान ले ली। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात में एक महिला की केवल इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसने अपनी इज्जत बचाने के लिए विरोध किया। सब्जी बेचने गई महिला जब देर रात घर लौट रही थी, तभी ऑटो चालक ने उसके साथ गलत करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने और लोगों को बताने की धमकी देने पर आरोपी ने उसका गला दबाकर जान ले ली।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनवाही निवासी हुकुमसाय राजवाड़े ने चौकी लटोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी सुरमिला राजवाड़े (37 वर्ष) बीते शनिवार को सब्जी बेचने अंबिकापुर गई थी। वह रोज की तरह रात करीब 9 से 10 बजे के बीच घर लौट आती थी, लेकिन उस रात नहीं आई। अगले दिन सुबह मृतका के छोटे बेटे ने बताया कि सोनवाही चौक के पास गड्ढे में एक महिला का शव पड़ा है। जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने शव की पहचान सुरमिला के रूप में की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

सुरमिला राजवाड़े रोजाना की तरह शनिवार को सब्जी बेचने अंबिकापुर गई थी। देर रात करीब 9 से 10 बजे के बीच वह ऑटो से घर लौट रही थी। अगले दिन सुबह सोनवाही चौक के पास गड्ढे में उसका शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉक्टर की रिपोर्ट में मौत हत्यात्मक प्रकृति की पाई गई। जांच में पता चला कि महिला आखिरी बार एक ऑटो में बैठी देखी गई थी।

पुलिस ने आसपास के इलाकों में दर्जनों ऑटो चालकों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी ऑटो चालक राहुल कुशवाहा (30 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया। उसने बताया कि शनिवार रात उसने सुरमिला को ऑटो में बिठाया था और रास्ते में उसके साथ गलत करने की कोशिश की। महिला ने विरोध करते हुए धमकी दी कि वह उसकी करतूत लोगों को बता देगी, जिस पर उसने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ऑटो जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000