विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप, कहा-भाजपा वोटर लिस्ट से नाम कटवा रही है

नई दिल्ली। फरवरी 2025 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होना है।सभी सियासी दल तैयारियों में जुट गए हैं।इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है।केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वोटर्स लिस्ट से नाम कटवा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने अपने लेटरहेड पर वोट काटने के लिए आवेदन दिया है।पिछले 1 से डेढ़ महीने में 11,000 लोगों के वोट काटने के लिए आवेदन दिया है और यह प्रक्रिया चल रही है।आवेदनों में कहा गया है कि ये 11,018 लोग या तो ट्रांसफर हो गए हैं या उनकी मृत्यु हो गई है।

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब इन सभी 11,000 आवेदनों की हमने जांच शुरू की। 500 आवेदनों की रैंडमली जांच में हमने पाया कि 500 में से 372 लोग अपने पते पर रह रहे थे,वे कहीं ट्रांसफर नहीं हुए हैं। इसका मतलब है कि उनकी लिस्ट का 75% हिस्सा परेशान करने वाला है।केजरीवाल ने कहा कि जब हमने जांच की,तो इनमें से अधिकतर मतदाता आम आदमी पार्टी के मतदाता निकले। यदि आप एक विधानसभा क्षेत्र से 6% वोट कटवाते हैं, तो चुनाव कराने का क्या मतलब है।

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले चुनाव में शाहदरा विधानसभा सीट पर आप ने करीब 5,000 वोटों से जीत हासिल की थी। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अब उस निर्वाचन क्षेत्र में करीब 11,000 मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं और इनमें से अधिकतर मतदाता आप समर्थक हैं।

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग की भूमिका इसमें संदिग्ध है,जिनको हटाने की एप्लीकेशन आती है उनकी लिस्ट को आयोग की वेबसाइट पर डालना होता है,लेकिन वहां कुछ नहीं है। केवल 487 एप्लीकेशन दिख रही है, जिसमें वोटर को हटाने की एप्लीकेशन हैं। जबकि चुनाव आयोग इन पर कार्रवाई कर चुका है। चुनाव आयोग चोरी-छिपे भाजपा की एप्लिकेशन पर काम कर रहा है। 14 विधानसभा में जनकपुरी विधानसभा से भाजपा की ओर से 6 हजार के करीब वोटर को हटाने की एप्लीकेशन आई है। संगम विहार में पांच हजार, आरके पुरम में चार हजार के करीब एप्लिकेशन मिली हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000