राज्य स्तरीय निगरानी समिति के सदस्य भग्गूलाल बाल्मीकि ने सफाई स्वच्छकारों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक... उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ राज्य स्तरीय निगरानी समिति के सदस्य भग्गूलाल बाल्मीकि ने सफाई स्वच्छकारों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated May 12, 2022 621 प्रतापगढ़। सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति उत्तर प्रदेश शासन, कल्याण नियोजन प्रकोष्ठ, समाज कल्याण विभाग लखनऊ के भग्गूलाल बाल्मीकि ने आज लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में सफाई स्वच्छकारों के लिये केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई स्वच्छकारों हेतु सरकार द्वारा जो भी योजनायें संचालित की जा रही है उसका लाभ सफाई स्वच्छकारों के परिवारों को चिन्हित करके दिया जाये। सफाई स्वच्छकारों को काम करते समय सुरक्षात्मक उपकरण मुहैया कराये जाये। उन्होने जनसामान्य से कहा कि अपने सेफ्टी टैंक की सफाई नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत में उपलब्ध सकर मशीन के माध्यम से करायी जाये, मजदूरों द्वारा सफाई कराने पर कभी-कभी गैंस के कारण मजदूरों के साथ दुर्घटनायें हो जाती है। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी द्वितीय राम नारायण यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। समाचार 621 Share